शादी के 12 साल बाद बेवफा पत्नी प्रेमी के साथ भागी, भोपाल में दुखी पति ने लगाई फांसी... मरने से पहले भाई को भेजा 3 मिनट का वीडियो
भोपाल के निशातपुरा में 30 वर्षीय पंकज अहिरवार ने पत्नी के विछोह और उसके कथित प्रेम-प्रसंग से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले पंकज ने एक वीडियो ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 11:22:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 11:22:09 PM (IST)
भोपाल के निशातपुरा में युवक ने आखिरी संदेश भेज दे दी जान, मृतक की फाइल फोटोHighLights
- 12 साल पुरानी शादी का दुखद अंत, पति ने की खुदकुशी
- पत्नी के कथित प्रेम-प्रसंग से आहत था मृतक पंकज
- वीडियो में पत्नी और प्रेमी को बताया मौत का जिम्मेदार
नईदुनिाय प्रतिनिधि भोपाल: भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित रतन कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के वैवाहिक जीवन में आई दरार और पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ चले जाने से आहत एक निजी कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने भाई को एक भावुक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है। पुलिस ने फिलहाल मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विवाह के बाद उपजा विवाद
मृतक की पहचान 30 वर्षीय पंकज अहिरवार (पप्पू) के रूप में हुई है, जो रतन कॉलोनी में रहता था और गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था। करीब 12 साल पहले पंकज की शादी गांधीनगर की एक युवती से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी का संपर्क खुरई के एक युवक से हो गया, जिससे घर में कलह रहने लगी।
बच्चों को साथ लेकर गई पत्नी
पंकज के भाई गगन के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर पंकज को छोड़कर चली गई थी। इस वियोग और धोखे से पंकज मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। बुधवार को वह काम पर भी नहीं गया। जब उसका छोटा भाई दोपहर को दुकान चला गया, तब घर में अकेले पंकज ने फांसी लगा ली।
सुसाइड वीडियो में खुलासे का दावा
पंकज ने मौत को गले लगाने से पहले करीब तीन मिनट का एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को उसने अपने भाई को भेजा, जिसमें कथित तौर पर उसने अपनी पत्नी और उसके खुरई निवासी प्रेमी को अपनी मौत का कसूरवार बताया है। शाम को जब छोटा भाई घर लौटा, तो पंकज का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
निशातपुरा पुलिस के एएसआइ गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी वर्तमान में अपने मायके गांधीनगर में रह रही है। पुलिस ने पंकज का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।