भोपाल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दूध की खरीद दर बढ़कर हुई ₹870 प्रति किलो फैट; 50 हजार से अधिक पशुपालकों को मिलेगा सीधा फायदा
संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दी है, जो 25 जून से प्रभावी हो गई है। इसे अब तक की सबसे अधिक खरीद दर बताया जा रहा है।
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 03:59:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 03:59:41 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो, इंटरनेट मीडिया।HighLights
- भोपाल दुग्ध संघ ने दूध खरीद दर बढ़ाकर 870 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दी
- नई दरें 25 जून से लागू, 50 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सीधा फायदा मिलेगा
- नई दुग्ध समितियों के गठन के बाद दूध संग्रह में 20% से अधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870 रुपये प्रति किलोग्राम फैट कर दी है। नई दरें 25 जून से प्रभावी हो चुकी हैं। संघ के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक खरीद दर है।
दुग्ध संघ का कहना है कि यह निर्णय पशुपालकों की आय बढ़ाने और डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से नई दुग्ध समितियों के गठन के बाद 50 हजार से अधिक पशुपालक इस व्यवस्था से जुड़े हैं।
20 प्रतिशत से ज्यादा हुआ दूध का संग्रहण
संघ के मुताबिक, दुग्ध संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बीते वर्ष की तुलना में औसत दूध संग्रह में 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे दुग्ध उत्पादन और विपणन व्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
दूध उत्पादकों ने खरीद दर में वृद्धि और समय पर भुगतान की व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे उनकी आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।