• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन गरमाया, भूख-हड़ताल पर बैठे नरेंद्र को पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती वर्ग-दो और तीन के पद बढ़ाने की मांग पर पांच दिन से धरना दे रहे नरेंद्र राजपूत को पुलिस अस्पताल ले गई।

By Anjali raiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 10:14:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 10:14:32 AM (IST)
भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन गरमाया, भूख-हड़ताल पर बैठे नरेंद्र को पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती
भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन गरमाया। (नईदुनिया)

HighLights

  1. नरेंद्र राजपूत पांच दिनों से भूख-हड़ताल पर बैठे थे।
  2. पुलिस मंगलवार को उन्हें धरना स्थल से उठाकर ले गई।
  3. नरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती वर्ग-दो और वर्ग-तीन के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अनशन कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को मंगलवार को पुलिस धरना स्थल से उठा ले गई। ये अभ्यर्थी पांच दिनों से धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। इसमें अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत पांच दिन से भूख-हड़ताल पर थे।

नरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन समाप्त करने के बजाय इसे और तेज करने की घोषणा की है।

पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हुई बहस

नरेंद्र राजपूत को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच बहस भी हुई। एक अभ्यर्थी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से प्रशासन का सहयोग किया, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- मंडला जिले में पीएम श्री स्कूल में टीचर नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित, नाराज विद्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी