डीजल महंगा होने से भोपाल के ट्रांसपोर्टर्स जल्द ही बढ़ा सकते हैं ट्रक भाड़ा, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का असर ट्रक भाडे पर भी पड़ सकता है। भोपाल के ट्रांसपोर्टर जल्द ही ट्रक भाड़ा बढ़ा सकते हैं। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 17 May 2026 07:53:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 07:59:35 AM (IST)
भोपाल के ट्रांसपोर्टर्स जल्द ही बढ़ा सकते हैं ट्रक भाड़ा (फाइल फोटो)HighLights
- डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स जल्द ही बढ़ा सकते हैं ट्रक भाड़ा
- ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस दे चुकी है भाड़ा बढ़ाने के निर्देश
- भोपाल में अभी नया भाड़ा लागू नहीं, तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने का असर ट्रक भाडे पर भी पड़ सकता है। भोपाल के ट्रांसपोर्टर जल्द ही ट्रक भाड़ा बढ़ा सकते हैं। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने माल भाड़ा बढ़ाने पर जोर दिया है। भोपाल में अभी नया भाड़ा लागू नहीं हुआ है। हाल ही में डीजल दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। हालांकि यह बढ़ोतरी मामूली है लेकिन ट्रांसपोर्टर पिछले कुछ समय से परिवहन लागत बढ़ने और दूसरे बढ़े हुए खर्च का हवाला देकर भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में हैं।
ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अशोक हिमथानी के अनुसार शनिवार को कुछ रूट पर माल भाड़ा बढ़ाने पर चर्चा हुई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। ट्रक मालिक बढ़ोतरी पर अड़े हुए हैं। ट्रांसपोर्टर चाहते हैं कि फिलहाल बढ़ोतरी न की जाए क्योंकि बाजार में मंदी का माहौल है।
वर्तमान में औसत ट्रक भाड़ा 35 रुपये प्रति किलोमीटर तक है। हिमथानी के अनुसार भोपाल से इंदौर तक ट्रक भाड़ा करीब छह हजार रुपये है। अब यह सात से साढ़े सात हजार तक करने पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में दोगुना होगा बस फेयर? डीजल की कीमतों में उछाल के बाद ऑपरेटरों की मांग; 'किराये में की जाए 60 फीसदी की बढ़ोतरी'
ग्राहकों पर ही पड़ेगा असर
ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में डीजल सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कपडा, बर्तन, फल, सब्जी, फल, किराना, दूध, डिब्बा बंद फूड, दवाएं आदि जरूरी सामान के ट्रक डीजल से ही चलते हैं। डीजल की कीमत बढ़ती है तो ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को सामान भेजने के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ता है। यह बोझ आखिरकार ग्राहकों पर ही आता है। हालांकि डीजल में तीन रुपये प्रति लीटर को मामूली बढ़ोतरी माना जा रहा है। इस कारण कुछ ट्रांसपोर्टर फिलहाल माल भाडा बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।