• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मतदाता सूची से कटे 3.88 लाख नामों की फिर होगी जांच! BLO मैदान में उतरे, लगेंगे विशेष शिविर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान कटे भोपाल के करीब 3.88 लाख नामों की दोबारा जांच के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मैदान में उतर गए ...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:38:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:38:39 PM (IST)
भोपाल में मतदाता सूची से कटे 3.88 लाख नामों की फिर होगी जांच! BLO मैदान में उतरे, लगेंगे विशेष शिविर
भोपाल में मतदाता सूची से कटे 3.88 लाख नामों की फिर होगी जांच!

HighLights

  1. भोपाल में कटे 3.88 लाख वोटरों की दोबारा जांच करेंगे BLO
  2. सातों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन जारी
  3. नए युवा मतदाताओं के लिए एडवांस में भरवाए जा रहे फॉर्म-6

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान कटे भोपाल के करीब 3.88 लाख नामों की दोबारा जांच के लिए बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मैदान में उतर गए हैं। इसके लिए सातों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें बैरसिया, हुजूर, भोपाल उत्तर, भोपाल मध्य, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा शामिल हैं। करीब 11 महीने पहले हुई एसआइआर प्रक्रिया के दौरान भोपाल में मतदाताओं की संख्या 21 लाख 25 हजार 908 से घटकर 16.87 लाख रह गई थी।

जांच के दायरे में एक लाख 503 अनुपस्थित और 2 लाख 86 हजार 661 स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता भी शामिल हैं। अब सत्यापन में यदि कोई मतदाता पात्र और क्षेत्र का निवासी पाया जाता है तो उसका नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।


अनुपस्थित, मृत व स्थानांतरित नामों का सत्यापन और युवाओं के लिए एडवांस फॉर्म-6 की सुविधा

बीएलओ अनुपस्थित, मृत, दोहराए गए और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों की जांच कर रहे हैं। जिन मतदाताओं का नाम किसी कारण से सूची से बाहर हुआ है, लेकिन वे क्षेत्र में रहकर मतदान करते हैं, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी। वहीं एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए एडवांस में फार्म-6 भरवाए जा रहे हैं।

इसके लिए अलग डिक्लेरेशन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। बीएलओ की तैयार सूचियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा की जाएंगी। साथ ही नाइट शेल्टर, मजदूर बस्तियों और बेघर लोगों के लिए भी विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर वालों के लिए खुशखबरी! 6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर दिसंबर तक होगा तैयार, लाखों लोगों को मिलेगी राहत