
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन रविवार को रात 9:20 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
यह विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा जंक्शन पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन सोमवार को दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। यह मथुरा, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना और विदिशा होते हुए रात 11:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे रक्षाबंधन पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा उपलब्धता के अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करें। ट्रेन के समय एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री अधिकृत रेलवे माध्यमों 139/NTES से जानकारी प्राप्त करें।