विदाई की खुशियां मातम में बदली... बहन को विदा कर अमरूद तोड़ रहा था भाई, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
बिलखिरिया में शादी समारोह का उत्साह मना रहे एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं, जब एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 11:00:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 11:00:53 PM (IST)
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौतनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिलखिरिया में शादी समारोह का उत्साह मना रहे एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं, जब एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। शादी की अगली सुबह दुल्हन की विदाई के बाद दुल्हन का मौसेरा भाई लोहे की रॉड से अमरूद तोड़ रहा था। इसी दौरान हाथ में पकड़ी राड पेड़ के ऊपर हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे युवक करंट की चपेट में आकर चिपक गया। उसकी मौसी ने लकड़ी का डंडा मारकर उसे हटाया, लेकिन तब तक उसका शरीर नीला पड़ चुका था और सांसें थम गई थीं।
खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा
कुछ ही देर पहले जो परिवार अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा हुआ था, उसी घर में इस हादसे के बाद मातम छा गया। बहरहाल बिलखिरिया पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय अनिकेत कुशवाहा मूलतः रायसेन जिले का रहने वाला है। वह बिलखिरिया ग्राम में अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। सोमवार रात को शादी के बाद अगले दिन मंगलवार को सुबह दुल्हन की विदाई हुई।