भोपाल में ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खेल, पहले दुष्कर्म फिर जबरन शादी, पीड़िता ने स्पीड पोस्ट से की शिकायत
भोपाल में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती के घर में घुसकर पहले उससे दुष्कर्म किया। फिर वीडियो ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 12:24:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 12:27:34 PM (IST)
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- आरोपित के घर से भागकर स्वजन के पास पहुंची पीड़िता
- बजरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किया दुष्कर्म
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दुष्कर्म और ब्लैकमेल का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के घर में घुसकर पहले उससे दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर छह साल तक उसका शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने पीछा छुड़ाने का प्रयास किया तो धमकाकर शादी कर ली। पीड़िता डर-सहम कर पहले तो सबकुछ सहती रही, पर शादी के बाद उसके सब्र का बांध टूट गया और आरोपित के किराये के कमरे से मौका देखकर भाग निकली।
पीड़िता ने स्पीड पोस्ट के जरिए की शिकायत
वह सीधे स्वजन के पास पहुंची और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। चूंकि आरोपित उसके पड़ोस में रहता है, इसलिए पीड़िता डर से घर के बाहर नहीं निकली। उसने स्पीड पोस्ट के जरिये महिला थाने में शिकायत भेजी है। मामला संज्ञान में आने के बाद बजरिया थाना पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता जब 16 साल की थी, तब पड़ोस में रहने वाला उसके भाई के दोस्त का घर आना-जाना रहता था।
युवक ने अगस्त 2020 में किया पीड़िता का दुष्कर्म
अगस्त 2020 में उसने पीड़िता को अकेला पाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से संबंध बनाता रहा। यह पूरा मामला पीड़िता ने तब उजागर किया, जब उसके माता-पिता ने रिश्ते की बात चलाई। जिस कारण वह उसको एक दिन झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां ले जाकर आर्य समाज मंदिर में उसने दबाव डालकर शादी की।
यह भी पढ़ें- विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, थाने से भगा दिया तो खाया जहर - पीड़िता को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
पीड़िता पर लगातार अत्याचार करता रहा युवक
उसका कहना था कि यदि वह कुछ बोलेगी तो वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वह उसको किराए के कमरे में ले गया। आरोपित ने पीड़िता का फोन छीनकर दूसरों से बातचीत करना भी बंद करवा दिया। परिवार लंबे समय तक बेटी को तलाशता रहा। वहीं जब पीड़िता को मौका मिला तो वह किराये के कमरे से भाग निकली और अपने घर पहुंची। वहां से उसने पहले महिला थाने को शिकायती आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा। बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।