शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.59 लाख की ठगी, व्हाट्सएप लिंक से जालसाजों ने बुना जाल
शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर जालसाजों ने एक कारोबारी से 1 लाख 59 हजार रुपए से अधिक की रकम ठग ली। पिपलानी थाना पुलिस ने अज् ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 10:49:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 10:49:05 PM (IST)
झांसा देकर कारोबारी से 1.59 लाख की ठगी, AI Generatedनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर जालसाजों ने एक कारोबारी से 1 लाख 59 हजार रुपए से अधिक की रकम ठग ली। पिपलानी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कर्मवीर नगर, जेके रोड निवासी 50 वर्षीय जगजीत सिंह ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई का कारोबार करते हैं।
व्हाट्सएप लिंक से बिछाया जाल: टेलीग्राम ग्रुप पर किया शिफ्ट
13 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उन्हें शेयर ट्रेडिंग से जुड़े एक ग्रुप में जोड़ लिया गया, जहां सदस्य मुनाफे के स्क्रीनशॉट और कमाई के दावे साझा कर रहे थे। माहौल ऐसा बनाया गया कि मानो हर कोई भारी फायदा कमा रहा हो। लालच और भरोसा पैदा करने के लिए पहले उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में शिफ्ट किया गया। शुरुआत में दो हजार रुपए निवेश कर उन्हें मामूली लाभ दिखाया गया।
भरोसा जीतकर बड़ी ठगी: पैसे निकालने पर लगाया प्रतिबंध
इसके बाद उन्होंने दो-तीन बार छोटी रकम लगाई और कथित मुनाफा उनके खाते में दर्शाया गया। भरोसा जमने के बाद जालसाजों ने उन्हें बड़ी रकम लगाने के लिए उकसाया। जगजीत सिंह ने कुल 1,59,400 रुपए निवेश कर दिए। जब रकम निकालने की कोशिश की तो ट्रांजैक्शन रोक दिया गया और जीएसटी व अन्य शुल्क के नाम पर और पैसा मांगा गया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शिकायत के बाद साइबर सेल ने केस दर्ज कर डायरी पिपलानी थाने भेज दी है।
यह भी पढ़ें- जालसाज से परेशान युवती ने पुलिस चौकी के सामने खाया जहर, आरोप- प्लॉट के नाम पर ठगी करने वाले की पैरवी कर रही पुलिस