MP कैबिनेट की मीटिंग में आज नई ट्रांसफर पॉलिसी सहित कई बड़े मुद्दों पर हो सकता है फैसला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली मंत्रि-मंडल (कैबिनेट) बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। कैबि ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 08:00:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 09:29:41 AM (IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।फाइल फोटो।HighLights
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक
- तबादला नीति 2026 के प्रस्ताव पर सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
- महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी और सामाजिक न्याय विभाग के प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल (कैबिनेट) बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हो सकते हैं।
बैठक में सबसे अहम विषय तबादला नीति 2026 को माना जा रहा है, जिसका प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
तबादला नीति पर रहेगा फोकस
सूत्रों के अनुसार नई तबादला नीति में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक आधार पर होने वाले तबादलों के साथ-साथ स्वैच्छिक तबादलों पर विशेष जोर दिया गया है।
यह प्रस्ताव पिछली कैबिनेट बैठक में भी लाया जाना था, लेकिन किसी कारणवश टाल दिया गया था।
अन्य विभागों पर विचार-विमर्श
इसके अलावा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जुड़े निरंतरता प्रस्तावों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जा सकता है।
सरकार की इस बैठक को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से कर्मचारी संगठनों की ओर से नई तबादला नीति लागू करने की मांग की जा रही थी।