• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • भोपाल

    एम्स भोपाल में मासूम की मौत का मामला, पिता मना करता रहा नर्स ने लगा दिया जहरीला इंजेक्शन, 6 महीने बाद दो पर FIR

    एम्स भोपाल में छह माह पहले कैंसर पीड़ित बच्चे की जहरीला इंजेक्शन लगाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो महिला नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
    Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:43:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:43:36 PM (IST)
    • Join करें
    एम्स भोपाल में मासूम की मौत का मामला, पिता मना करता रहा नर्स ने लगा दिया जहरीला इंजेक्शन, 6 महीने बाद दो पर FIR
    मौत के मामले में दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR।

    HighLights

    1. कैंसर पीड़ित 3 वर्षीय सार्थक की मौत पर एक्शन
    2. लापरवाही से टेबल पर छोड़ी थी जहरीली सिरिंज
    3. मौत के मामले में दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR

    नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में छह माह पहले कैंसर पीड़ित बच्चे की जहरीला इंजेक्शन लगाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो महिला नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक नर्सिंग अधिकारी पर जानलेवा लापरवाही और दूसरी पर खतरनाक रसायन को असुरक्षित तरीके से रखने का मामला दर्ज किया गया है।

    अस्पताल में भर्ती और बीमारी का विवरण

    पुलिस के अनुसार, सागर जिले के बीना क्षेत्र के कोरजा गांव निवासी तीन वर्षीय सार्थक यादव को 15 दिसंबर 2025 को बुखार की शिकायत के बाद एम्स भोपाल के पीडियाट्रिक वार्ड-दो में भर्ती कराया गया था। वह बी-एएलएल (बी-सेल एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया) बीमारी से पीड़ित था, जो एक तरह का कैंसर है।


    लापरवाही की शुरुआत: असुरक्षित तरीके से रखी गई सिरिंज

    16 दिसंबर को बच्चे की बोन मैरो एस्पिरेशन और बायोप्सी होनी थी। इसके लिए जरूरी फॉर्मेलिन अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। नर्सिंग अधिकारी अनुका गुजराती बाजार से फॉर्मेलिन से भरी 10 एमएल की सिरिंज लेकर आईं। इस बीच बायोप्सी की प्रक्रिया टाल दी गई, लेकिन नर्सिंग अधिकारी ने उस सिरिंज को नष्ट करने या सुरक्षित रखने के बजाय मरीज के बेड के पास मेज पर ही छोड़ दिया।

    चेतावनी के बाद भी लगाया इंजेक्शन और मासूम की मौत

    अगले दिन 17 दिसंबर की सुबह करीब 7:15 बजे सार्थक की आईवी लाइन चोक हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग अधिकारी मधुबाला शर्मा ने बिना लेबल और सामग्री की जांच किए मेज पर रखी वही सिरिंज उठा ली, जिसमें फॉर्मेलिन भरी हुई थी।

    आरोप है कि बच्चे के पिता सिद्धार्थ यादव ने उन्हें कई बार चेतावनी दी कि सिरिंज में दवा नहीं कुछ और है, फिर भी उन्होंने उसे बच्चे की नस में इंजेक्ट कर दिया। इंजेक्शन लगते ही बच्चा अचेत हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और एम्स की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में मौत का सीधा संबंध फॉर्मेलिन इंजेक्शन से पाया गया।

    यह भी पढ़ें- नागौद राजघराना गोलीकांड में नया मोड़, 48 घंटे बाद सामने आया बाबा राजा का वीडियो, हमले के आरोप में क्रॉस FIR दर्ज

    क्या होता है फॉर्मेलिन?

    बता दें कि फॉर्मेलिन एक रासायनिक घोल है, जिसमें सामान्य तौर पर 37–40 प्रतिशत फॉर्मल्डिहाइड गैस पानी में घुली होती है। इसमें थोड़ी मात्रा में मेथेनॉल भी मिलाया जाता है ताकि यह स्थिर रहे। इसका उपयोग मुख्य रूप से जैविक नमूनों और शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। अगर यह रक्त में पहुंच जाए, तो पूरी तरह जानलेवा है।