CBSE 12th Result 2026: देशभर में पास प्रतिशत गिरा, भोपाल औसत के 'मार्क' को छूने में रहा नाकाम, रायपुर-लखनऊ से पिछड़ा
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से नीचे रहा। भोपाल रीजन में इस बार 79.43% विद्यार्थी सफल हुए, जबकि देशभर का ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 03:47:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 03:47:01 PM (IST)
बुधवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का नतीजा जारी हो गयाHighLights
- सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का नतीजा जारी हो गया
- राष्ट्रीय औसत 85.20% के मुकाबले काफी पीछे रहा भोपाल
- रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से पीछे रहा भोपाल
नईदुनिया प्रतनिधि, भोपाल। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से नीचे रहा। भोपाल रीजन में इस बार 79.43% विद्यार्थी सफल हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया। भोपाल का प्रदर्शन रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन से पीछे रहा।
वहीं, इस वर्ष देशभर में कुल पास प्रतिशत 85.20% दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 88.39% की तुलना में 3.19% कम है। क्षेत्रवार प्रदर्शन में तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रीजन रहा, जहां 95.62% विद्यार्थी सफल हुए।
वहीं प्रयागराज का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा और यहां पास प्रतिशत 72.43% दर्ज किया गया। दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट रीजन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 91% से अधिक परिणाम हासिल किए।
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें नतीजे
सीबीएसई कक्षा 12वीं: रीजनवार पास प्रतिशत 2026
* तिरुवनंतपुरम – 95.62%
* चेन्नई – 93.84%
* बेंगलुरु – 93.19%
* विजयवाड़ा – 92.77%
* दिल्ली वेस्ट – 92.34%
* दिल्ली ईस्ट – 91.73%
* अहमदाबाद – 90.60%
* गुरुग्राम – 88.45%
* लुधियाना – 87.92%
* पुणे – 87.32%
* अजमेर – 86.78%
* पंचकूला – 85.73%
* रांची – 85.01%
* गुवाहाटी – 83.41%
* लखनऊ – 82.21%
* भुवनेश्वर – 81.71%
* देहरादून – 81.42%
* रायपुर – 80.88%
* भोपाल – 79.43%
* नोएडा – 79.02%
* पटना – 74.45%
* प्रयागराज – 72.43%