भोपाल में एक शादी समारोह के दौरान भिड़े हिस्ट्रिशीटर बदमाश, मोबाइल के फ्लैसलाइट को लेकर विवाद; चाकूबाजी में एक गंभीर घायल
भोपाल में एक शादी समारोह के दौरान दो हिस्ट्रिशीटर बदमाश आपस में भिड़ गए। छोटी-सी बात को लेकर बदमाशों के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें एक बूरी तरह घायल हो ग ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 01:50:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 01:50:44 AM (IST)
शादी समारोह में चाकूबाजी (सांकेतिक फोटो)नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: शहर के चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित बाबा नगर में एक शादी समारोह के दौरान दो हिस्ट्रिशीटर बदमाश आपस में भिड़ गए। जिसमें एक बदमाश ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक के कंधे से लेकर पूरे हाथ में चोट है।
शादी के दौरान अचानक हुए खून-खराबे से समारोह में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद हमलावर और उसके दो साथी मौके से भाग निकले। चूनाभट्टी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई बृजेंद्र बरसेना ने बताया कि सुमित बैरागी नामक बदमाश बाबा नगर में रहता है। उसके विरूद्ध कई केस दर्ज हैं और वह थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। शुक्रवार रात वह क्षेत्र में ही आयोजित पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होने गया था।
इस छोटी-सी बात को लेकर हुआ विवाद
सुमित एक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। साथ ही उसके मोबाइल की फ्लैश लाइट जली हुई थी। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाला दूसरा गुंडा सचिन महाले भी वहां पहुंचा। उसने सुमित बैरागी से मोबाइल की लाइट जलने से परेशानी होने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया।