• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, प्रदेश के कार्यालय में होगा ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराकर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 11:04:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 11:04:31 PM (IST)
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, प्रदेश के कार्यालय में होगा ध्वजारोहण
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल फहराएंगे तिरंगा।

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजन
  2. ध्वज फहराकर लेंगे विकसित भारत का संकल्प
  3. भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल 15 अगस्त को प्रातः 8.15 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराकर प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देंगे।

साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा। ध्वजारोहण समारोह में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


जामवाल ने निवास पर फहराया तिरंगा

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले बलिदानियों को नमन किया एवं उनके त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया।

जामवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भोपाल स्थित अपने निवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही भोपाल स्थित अरेरा मंडल के 10 नंबर मार्केट में मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदेशवासियों से भागीदारी करने का किया आह्वान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपने सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रदर्शित करे।

यह भी पढ़ें- इंदौर के ACP विजय चौधरी होंगे सम्मानित, 37 साल की पुलिस सेवा पर राष्ट्रपति पदक की लगेगी मुहर, शहर से एकमात्र नाम शामिल

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी विकसित, सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव, उमंग और उल्लास का पर्व नहीं है, बल्कि यह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का अवसर भी है।