• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब विदेश से नहीं मंगाना पड़ेगा हाइजीन मटेरियल... भोपाल में शुरू हुआ प्लांट, 3 साल में दोगुनी होगी क्षमता

अगस्त 2024 में भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में डायपर और सैनिटरी नैपकिन में उपयोग होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल तैयार करने वाले बेनेकोर समूह के प्लांट का भूमिपूजन हुआ था।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:06:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:06:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अब विदेश से नहीं मंगाना पड़ेगा हाइजीन मटेरियल... भोपाल में शुरू हुआ प्लांट, 3 साल में दोगुनी होगी क्षमता
अब विदेश से नहीं मंगाना पड़ेगा हाइजीन मटेरियल

HighLights

  1. अचारपुरा में बेनेकोर समूह के प्लांट का सीएम ने किया शुभारंभ
  2. डायपर-सैनिटरी नैपकिन के हाइजीन मटेरियल का आयात होगा कम
  3. प्रदेश में 19 हजार एकड़ में विकसित हो रहे 48 औद्योगिक पार्क

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भोपाल अब मध्य भारत का आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। अगस्त 2024 में भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में डायपर और सैनिटरी नैपकिन में उपयोग होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल तैयार करने वाले बेनेकोर समूह के प्लांट का भूमिपूजन हुआ था।

अब दो साल के भीतर उत्पादन शुरू हो गया। यह इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार जो कहती है, उसे समय पर पूरा भी करती है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयंत्र का नई दिल्ली से वर्चुअली शुभारंभ करते हुए कही।


अगले तीन वर्षों में उत्पादन क्षमता दोगुनी करने की योजना

उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग समूह मिलकर काम करते हैं तो उनकी क्षमताएं कई गुना बढ़ जाती हैं। इस संयंत्र में माताओं, बहनों और बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री तैयार होगी। यह उद्योग आर्थिक गतिविधियों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक बनेगा।

अब तक डायपर और सैनिटरी नैपकिन में इस्तेमाल होने वाला हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल विदेश से आयात करना पड़ता था। बेनेकोर समूह की योजना अगले तीन वर्षों में संयंत्र की उत्पादन क्षमता दोगुनी करने की है। पर्यावरण अनुकूल तकनीक से तैयार इस इकाई में बॉयलर नहीं है और पानी की खपत भी बेहद कम होगी। संयंत्र का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप किया गया है।

19 हजार एकड़ में विकसित हो रहे 48 औद्योगिक पार्क

प्रदेश में करीब 19 हजार एकड़ क्षेत्र में 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। निवेशकों को 30 दिनों में व्यवसाय शुरू करने की सुविधा देने के साथ स्वीकृति प्रक्रिया बनाई गई है। प्रदेश में 100 से अधिक बड़ी टेक्सटाइल इकाइयां और 43 हजार से अधिक एमएसएमई कार्यरत हैं। यहां 50 हजार करघे और 25 लाख स्पिंडल की क्षमता है। वित्त वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश से 11,750 करोड़ रुपये का टेक्सटाइल निर्यात हुआ।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में भाजपा नेता के भाई का रिवॉल्वर लाइसेंस निरस्त, SDM की जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।