• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा: MP के 26 जिलों में ₹3,000 के पार पहुंची कीमत, भोपाल में ₹2,815 रेट

मध्यप्रदेश में 1 अक्टूबर से 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62.50 से 65 रुपये तक बढ़े, भोपाल में नया रेट 2815 रुपये हो गया है। प्रदेश के 26 जिल...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:28:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 10:28:14 PM (IST)
कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ महंगा:  MP के 26 जिलों में ₹3,000 के पार पहुंची कीमत, भोपाल में ₹2,815 रेट
मप्र के 26 जिलों में कीमत 3000 रुपये या उससे अधिक हाे गई है। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 1 अक्टूबर से मध्यप्रदेश में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
  2. 62.50 से 65 रुपये तक बढ़े रेट, भोपाल में नया रेट 2815 रुपये हुआ
  3. प्रदेश के 26 जिलों में कीमत 3000 रुपये या उससे अधिक हो गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारी सीजन के बीच होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। मध्यप्रदेश में अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत 62.50 से 65 रुपये तक बढ़ी है।

नए रेट के बाद भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2815 रुपये में मिलेगा। वहीं इंदौर में 2919, जबलपुर में 3030, ग्वालियर में 3037 और उज्जैन में 2980 रुपये कीमत हो गई है।

रीवा में सबसे महंगा

प्रदेश में रीवा में कमर्शियल सिलेंडर सबसे महंगा है। यहां नया रेट 3066 रुपये पहुंच गया है। सिंगरौली में 3064, सतना और नरसिंहपुर में 3063.50, कटनी में 3062.50 और पन्ना में 3061 रुपये कीमत है। प्रदेश के 26 जिलों में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये या इससे अधिक हो गई है। शाजापुर और सीहोर में यह 2822 रुपये है।


घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

14.2 किलो का सिलेंडर भोपाल में 947.50, इंदौर में 970, जबलपुर में 948.50, ग्वालियर में 1025.50 और उज्जैन में 1001.50 रुपये में मिल रहा है।एलपीजी एक्सपर्ट आरके गुप्ता ने बताया कि गैस संकट से पहले सिलेंडर करीब 1800 रुपये का था, जो बढ़कर 3300 रुपये तक पहुंच गया था। बाद में कीमतों में कमी आई, लेकिन अब फिर लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें- 400 रुपये से लेकर 900 पार तक! 2014 से 2026 के बीच कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर? देखें पूरा डेटा

शादी सीजन पर भी असर

दीवाली के बाद शादी का सीजन शुरू होने से कैटरिंग कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है। सिलेंडर महंगा होने का असर खाने की तैयारी और कैटरिंग के कुल बजट पर पड़ने की संभावना है।

पांच बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहर पहले (₹) अब (अनुमानित) (₹)
भोपाल 2751.00 2815.00
इंदौर 2854.00 2919.50
जबलपुर 2964.00 3030.00
ग्वालियर 2971.50 3037.00
उज्जैन 2916.00 2980.00