MP मानवाधिकार आयोग 'मित्र' नियुक्ति पर कांग्रेस का निशाना, अध्यक्ष बोले- 'निराधार हैं आरोप'
मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में मई 2025 से अब तक 22 जिलों में आयोग मित्रों की नियुक्ति, चयन में ओबीसी और यादव समाज को अधिक प्रतिनिधित्व देने का कांग्रेस ने लगाया आरोप।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 02:48:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 02:49:46 PM (IST)
मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोगHighLights
- मप्र के 22 जिलों में आयोग मित्रों की नियुक्ति
- ओबीसी और यादव समाज के चयन का आरोप
- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने उठाई मांग
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग में 'आयोग मित्र' की नियुक्त मई 2025 से अब तक 22 जिलों में की गईं। इसमें पिछड़ा वर्ग से यादव समाज के लोगों को अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है।
इसे आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह ने नकारते हुए कहा कि अपूर्ण जानकारी के आधार पर यह बात कही जा रही है। सच्चाई यह है कि सभी वर्गों के समाजसेवियों को आयोग मित्र बनाया गया है।
न मानदेय, न कोई सुविधा
उल्लेखनीय है कि आयोग मित्रों को मानदेय या कोई अन्य सुविधा नहीं मिलती है। इनका काम मानवाधिकार से जुड़ी शिकायतों को आयोग तक पहुंचाने का होता है।
सभी वर्गाें का हो समावेश
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आयोग मित्र की नियुक्ति में सर्वाधिक ओबीसी वर्ग से और उसमें भी यादव समाज को अधिक स्थान दिए जाने का आरोप लगाया है।
इसके साथ ही कहा है कि इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।