साइबर अलर्ट... निगम आयुक्त का फर्जी प्रोफाइल बनाकर सहायक यंत्री को भेजा मैसेज, विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं ठग
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास एक बार फिर सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 10:51:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 10:51:04 PM (IST)
निगम आयुक्त का फर्जी प्रोफाइल बनाकर सहायक यंत्री को भेजा मैसेजनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास एक बार फिर सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को संदेश भेजे गए, जिसे उन्होंने समय रहते पहचान लिया और तुरंत अकाउंट ब्लॉक कर निगम आयुक्त को इसकी सूचना दी।
सहायक यंत्री की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने विदेशी नंबर का उपयोग कर "हेलो विजय, हाउ आर यू डूइंग" और "वेयर आर यू ऐट द मूवमेंट" जैसे संदेश भेजे। संदेशों की भाषा और शैली देखकर गोयल को संदेह हुआ कि यह साइबर ठगों की चाल है। निगम आयुक्त के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने एडवाइजरी जारी कर स्पष्ट किया कि उनके नाम और फोटो का उपयोग कर यदि कोई पैसे या निजी जानकारी की मांग करे तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें और सूचना दें।