• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, डायल-112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को भोपाल के भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय में डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी वाला मैसे...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 12:25:26 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 12:25:26 AM (IST)
मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, डायल-112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी।

HighLights

  1. सीएम मोहन यादव को धमकी देने वाला शख्स मुंबई से धराया
  2. एडिट-डिलीट करने से पहले पुलिस ने लिया था स्क्रीनशॉट
  3. रेडियो मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर मिला धमकी भरा संदेश

प्रशांत व्यास, नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बुधवार को भोपाल के भदभदा स्थित रेडियो मुख्यालय में डायल-112 के हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर पर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी वाला मैसेज भेजा। मैसेज में मुख्यमंत्री का नाम लिखकर उन्हें जान से खत्म करने की बात कही गई थी।

बाद में आरोपित ने मैसेज को दो बार एडिट किया और अंत में डिलीट कर दिया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसका स्क्रीनशॉट ले लिया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया।

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 11.30 बजे डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर 7869700112 पर यह धमकी भरा मैसेज आया। इसमें लिखा था कि वह मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मार देगा और वे ज्यादा दिन तक नहीं बच पाएंगे। मैसेज में मुख्यमंत्री के बारे में अन्य आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं। इसके बाद भेजने वाले ने मैसेज को एडिट कर उसमें कुछ और बातें जोड़ीं और धमकी दी।


मैसेज देखने के बाद डायल-112 के कर्मचारियों ने उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत क्राइम ब्रांच पहुंचने के बाद गुरुवार को पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें- दो दशक बाद कल से फिर जबलपुर से शुरू होगी लोक परिवहन सेवा, देर रात पहुंचीं 59 इंटरसिटी-इंट्राॅसिटी बसें

आरोपित मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुंबई पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे भोपाल ला रही है।

यहां उससे पूछताछ कर धमकी भेजने की वजह, मैसेज में किए गए दावों और उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस ने धमकी वाले मैसेज का स्क्रीनशॉट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जांच में सुरक्षित रखे हैं। मामले की जांच जारी है।