• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से जेवर एयरपोर्ट की सीधी उड़ान आज से शुरू: नोएडा-गुरुग्राम जाने में होगी सुविधा, 5 हजार में पूरा होगा सफर

नोएडा उड़ान शुरू होने से दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्री अब तक दिल्ल...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 09:32:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:33:59 AM (IST)
भोपाल से जेवर एयरपोर्ट की सीधी उड़ान आज से शुरू: नोएडा-गुरुग्राम जाने में होगी सुविधा, 5 हजार में पूरा होगा सफर
भोपाल से जेवर एयरपोर्ट की सीधी उड़ान आज से शुरू (इंडिगो फ्लाइट का फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल से दिल्ली एनसीआर जाने वालों को होगी सुविधा
  2. जेवर तक सीधी उड़ान आज से शुरू होने जा रही है
  3. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद एवं गुरूग्राम जाने में होगी सुविधा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। देश के दूसरे नए एयरपोर्ट से भी भोपाल का हवाई कनेक्शन जुड़ने जा रहा है। हाल ही में इंडिगो ने नवीं मुंबई तक उड़ान शुरू की है। एक जुलाई से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। यह उड़ान प्रारंभ होने से भोपाल को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सीधा संपर्क हो जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़े शहरों का सफर आसान हो जाएगा। नवीं मुंबई एवं जेवर दोनों देश के नए आधुनिक एयरपोर्ट हैं। दोनों एयरपोर्ट से कुछ ही समय पहले उड़ान संचालन शुरू हुआ है। नोएडा उड़ान शुरू होने से दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।


नोएडा-गुरुग्राम जाने में होगी सुविधा

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्री अब तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जाते हैं। अब आईटी, इलेक्ट्रानिक एवं व्यापारिक कार्य से जाने वालों को सुविधा हो जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। सीधी उड़ान शुरू होने से एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ एवं बुलंदशहर आदि जाने वाले हवाई यात्रियों को भी बेहतर विकल्प मिल जाएगा।

आज भोपाल आएगी पहली उड़ान

इंडिगो ने इस रूट पर उड़ान के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एक जुलाई से सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। इस रूट पर शुरूआती किराया पांच से साढ़े पांच हजार रुपये के बीच रखा गया है। समर सीजन में भोपाल से कुछ रूट पर उड़ानें बंद हो गई थीं। गोवा एवं जयपुर उड़ान बंद होने से दैनिक यात्री कम हो गए। जेवर उड़ान शुरू होने से दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। इस रूट पर इंडिगो एटीआर विमान का संचालन करेगा। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो ने काफी समय पहले ही स्लॉट ले लिया था।

यह भी पढ़ें- हवाई यात्रियों पर बढ़ा बोझ, इंडिगो में सामान लाना और ले जाना हुआ महंगा, प्री बुकिंग न कराने पर प्रति किलो 100 रुपये लगेंगे अतिरिक्त

उड़ान संख्या 7653/7654 भोपाल-नोएडा उड़ान का एक जुलाई प्रभावी शेड्यूल

नोएडा प्रस्थान शाम 5.20 बजे

भोपाल आगमन शाम 6.50 बजे

भोपाल प्रस्थान शाम 7.30 बजे

नोएडा आगमन रात्रि 9.25 बजे राजा भोज एयरपोर्ट।