• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'घर से लाई बोतल का पानी हो जाता है खत्म, दुकान से खरीदना पड़ता है'... भोपाल के सरकारी स्कूल में पेयजल किल्लत पर फूटा छात्रों का गुस्सा

सेमराकला विद्यालय प्रबंधन ने शिकायतों को निराधार बताया, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कर आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 02:13:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 02:13:01 PM (IST)
'घर से लाई बोतल का पानी हो जाता है खत्म, दुकान से खरीदना पड़ता है'... भोपाल के सरकारी स्कूल में पेयजल किल्लत पर फूटा छात्रों का गुस्सा
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. विद्यार्थियों ने स्कूल में पीने के पानी की परेशानी को लेकर प्राचार्य से की शिकायत
  2. स्कूल में शौचालयों की बदहाल स्थिति और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव
  3. जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कर आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था की मांग की है।

शिकायत में लिखा है कि विद्यालय परिसर में पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुकान से ला रहे पानी

विद्यार्थियों ने बताया कि वे घर से केवल एक बोतल पानी लेकर स्कूल आते हैं, लेकिन वह जल्द ही खत्म हो जाता है। स्कूल में पानी उपलब्ध नहीं होने से उन्हें प्यास बुझाने के लिए परिसर के बाहर स्थित दुकान तक जाना पड़ता है। उनका कहना है कि इससे दुर्घटना या अन्य किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

विद्यार्थियों ने कहा यदि जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं की तो वे वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब स्कूल छोड़कर दूसरे काम नहीं कर सकेंगे जबलपुर के भी शिक्षक, आदेश के बाद बढ़ी सख्ती

जरूरी सुविधाएं भी नहीं

विद्यार्थियों ने विद्यालय के शौचालयों की बदहाल स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि विद्यालय में बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है और पहले भी इन समस्याओं को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं।

वहीं, विद्यालय की शिक्षिका रेखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विद्यालय में पानी की कोई समस्या नहीं है। विद्यार्थियों द्वारा की गई शिकायत सही नहीं है।

विद्यार्थियों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य को व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएंगे।- अभिनव आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी