• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में दरिंदगी की हदें पार! बच्चों के सामने नशेड़ी पति ने की हैवानियत, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ बर्बरता की। आरोप है कि नशे में धुत पति ने पहले पत्नी को पीटा, फि...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 10:27:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 10:27:41 PM (IST)
भोपाल में दरिंदगी की हदें पार! बच्चों के सामने नशेड़ी पति ने की हैवानियत, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
बच्चों के सामने नशेड़ी पति ने की हैवानियत

HighLights

  1. छोला मंदिर क्षेत्र में चरित्र शंका पर पति ने की बर्बरता
  2. गंभीर घायल महिला का इलाज जारी, आरोपी वारदात के बाद से फरार
  3. पति के खिलाफ धारा 63बी और 64 के तहत केस दर्ज, जांच जारी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ बर्बरता की। आरोप है कि नशे में धुत पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर सड़क पर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। घर लौटने के बाद उसने बच्चों के सामने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लौकी डाल दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से वह फरार है।

डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का पति प्लंबर है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। पति को संदेह था कि घर से बाहर जाने पर गलत काम करती है। इसी बात पर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। शनिवार रात करीब नौ बजे महिला बाहर से लौटी तो पति ने नशे में उसके साथ मारपीट की और घसीटकर सड़क पर ले गया।


वहां उसने कपड़े उतारने की कोशिश की। लोगों के हस्तक्षेप पर वह पत्नी को घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए। उसने पति पर इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने के भी आरोप लगाए।

दुष्कर्म की धाराओं पर कानूनी पेच

पुलिस ने बीएनएस की धारा 63बी और 64 सहित मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, पति के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में इन धाराओं के इस्तेमाल को लेकर कानूनी पेंच है। इन धाराओं में पति को आरोपित बनाने का अपवाद है। वहीं अप्राकृतिक यौन अपराध को लेकर निश्चित धारा नहीं है। डीसीपी शुक्ला के अनुसार चालान पेश करने से पहले विधिक सलाह लेकर धाराओं में संशोधन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एम्स भोपाल का कारनामा! MP में पहली बार हुई 'बॉटम सर्जरी', ट्रांसजेंडर महिला को बनाया पूर्ण महिला