रेल यात्री ध्यान दें... 21 फरवरी को बदले हुए रास्ते से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, चेक करें रूट
दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मंडल अंतर्गत नगसमुद्रम एवं मक्काजिपल्ली यार्ड में नॉन-इंटरलाकिंग कार्य 18 से 22 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस दौरान रेल ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 08:28:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 08:28:33 PM (IST)
21 फरवरी को बदले हुए रास्ते से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेसHighLights
- 21 फरवरी को बदले रास्ते से चलेगी जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस
- सिग्नल आधुनिकीकरण के चलते बदला गया ट्रेन का नियमित मार्ग
- यात्री वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर चेक करें अद्यतन स्थिति
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरू मंडल अंतर्गत नगसमुद्रम एवं मक्काजिपल्ली यार्ड में नॉन-इंटरलाकिंग कार्य 18 से 22 फरवरी के बीच किया जाएगा। इस दौरान रेल परिचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इसी क्रम में भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का एक ट्रिप परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 21 फरवरी को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से प्रस्थान करेगी, लेकिन यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग के बजाय धर्मावरम-श्री सत्य साई प्रशंथी निलयम-पेनुकोंडा-हिंदुपुर मार्ग से होकर यशवंतपुर पहुंचेगी। मार्ग परिवर्तन केवल एक ट्रिप के लिए रहेगा।
सुरक्षित रेल संचालन के लिए लिया गया निर्णय
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नगसमुद्रम एवं मक्काजिपल्ली यार्ड में किए जा रहे नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का उद्देश्य ट्रैक और सिग्नल व्यवस्था को आधुनिक बनाना है, जिससे भविष्य में ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और तेज हो सके। कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पूछताछ केंद्र या हेल्पलाइन से लें अद्यतन जानकारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति, मार्ग और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। परिवर्तित मार्ग से संबंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा रेलवे हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए योजना बनाकर यात्रा करें और रेलवे का सहयोग करें।