भोपाल में 521 करोड़ की 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए नहीं आए ई-टेंडर, दोबारा बनाई जाएगी रणनीति
भोपाल में 87 शराब दुकानों को 20 समुहों में बांटकर सात समूह की 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए सोमवार को ई टेंडर मांगे गए थे। लेकिन 521 करोड़ रुपये आरक् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 01:03:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 01:14:05 AM (IST)
शराब दुकानों के लिए नहीं आए टेंडर (सांकेतिक फाइल फोटो)HighLights
- 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए ई टेंडर मांगे गए थे
- नई 31 दुकानों के लिए पांच मार्च को टेंडर लिए जाएंगे
- 25 दुकानों के लिए आठ मार्च को टेंडर प्रक्रिया होगी
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल: जिले की 87 कंपोजिट शराब दुकानों को 20 समूहों में बांटा गया है। इनमें से सात समूह की 29 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए सोमवार को ई टेंडर मांगे गए थे। जिनका आरक्षित मूल्य 521 करोड़ रुपये रखा गया है, लेकिन इन दुकानों के लिए एक भी टेंडर नहीं आया है।
ऐसे में अब सात समूह की नई 31 दुकानों के लिए पांच मार्च को टेंडर लिए जाएंगे, जबकि अन्य बची हुई शेष 25 दुकानों के लिए आठ मार्च को टेंडर प्रक्रिया होगी।
जानकारी के अनुसार आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के प्रविधानों के अनुरूप जिले के कुल 20 समूहों में शामिल 87 कंपोजिट शराब दुकानों में से बैच एक प्रथम चरण में निष्पादित होने वाले ई आबकारी पोर्टल द्वारा रेंडमली चयनित सात शराब समूहों में शामिल 29 कंपोजिट शराब दुकानों के ई टेंडर मांगे गए थे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निष्पादन की कार्रवाई की गई, जिसमें सामने आया कि एक भी टेंडर प्राप्त नहीं हुआ है।
अब पांच मार्च को सात समूह में विभाजित नई 31 कंपोजिट शराब दुकानों के लिए ईटेंडर प्रक्रिया होगी।इन दुकानों को आरक्षित मूल्य करीब 503 करोड़ रुपये गया है और धरोहर राशि 5 करोड़ 95 लाख रुपये रखी गई है।
इन सात समूह के लिए होगी टेंडर प्रक्रिया अब नये सात समूह की 31 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। जिनमें पिपलानी में चार, नेहरू नगर में पांच, सीहोर नाका में पांच, आरएस मार्केट में पांच, छोला रोड में चार, अल्पना में चार और बैरसिया में चार दुकानें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के तीन Bar में देर रात तक शराब परोसना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने तीन दिनों के लिए निलंबित किया लाइसेंस
इनका कहना है
सात समूह की 29 दुकानों के लिए ईटेंडर मांगे गए थे, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई। इनके लिए एक भी टेंडर नहीं आया है, अब सात समूह की 31 दुकानों के लिए पांच मार्च और 25 दुकानों के लिए आठ मार्च को टेंडर निष्पादित किए जाएंगे। यदि कोई भी टेंडर नहीं आता है तो दोबारा से रणनीति बनाई जाएगी।
-रामगोपाल भदौरिया, आबकारी कंट्रोलर