• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित

भोपाल के संत हिरदाराम नगर में निर्माणााधीन एलिवेटेड ब्रिज का काम मंद गति से चलने से बाजार में ट्रेफिक अव्यवस्थित हो गया है। आवाजाही प्रभावित होने से व...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:30:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:30:21 PM (IST)
भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित
एलिवेटेड ब्रिज निर्माण के कारण संत हिरदाराम नगर स्टेशन की ओर जाने वालों को परेशान होना पड़ रहा है।

HighLights

  1. कॉन्क्रीट विंग लगाने के काम में विलंब
  2. बाजार के कई कट प्वॉइंट बंद किए गए
  3. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही

नवदुनिया प्रतिनिधि, संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर में निर्माणााधीन एलिवेटेड ब्रिज का काम मंद गति से चलने से बाजार में ट्रेफिक अव्यवस्थित हो गया है। आवाजाही प्रभावित होने से व्यापारियों को त्यौहारी सीजन में कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। डबल डेकर एलिवेटेड ब्रिज के पिल्लरों पर आधुनिक तकनीक से कांक्रीट विंग लगाने का काम दो माह पहले शुरू हुआ था। ब्रिज 93 पिल्लरों पर खड़ा किया जा रहा है। अभी तक केवल 12 पिल्लरों पर ही कांक्रीट विंग लगाए गए हैं।

हलालपुर छोर से विंग लगाने का काम प्रारंभ हुआ था। अभी तक यह बैरागढ़ थाने तक भी नहीं पहुंच सका है। ब्रिज का निर्माण लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा की निगरानी में मुंबई की एक कंपनी कर रही है। इस ब्रिज का निर्माण सिंगल पिल्लर योजना के तहत किया जा रहा है। हलालपुर बस स्टेंड के निकट तक इसका विस्तार किया गया है। सीहोर नाका स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट के निकट तक निर्माण करने का प्रस्ताव है। काम मंद गति से चलने के कारण व्यापारी चिंतित हैं।


कट प्वाइंट बंद, आवाजाही में परेशानी

ब्रिज निर्माण का काम इस समय चंचल चौराहा छोर पर चल रहा है। यह चौराहा बैरागढ़ की सर्वाधिक आवाजाही वाला है। काम मंद गति से होने के कारण यहां आसपास के इलाके का कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्टेशन चौराहे सहित कई कट प्वाइंट से आवाजाही प्रभावित हो रही है। व्यापारियों का कहना है कियदि यही हाल रहा तो त्यौहारों में परेशानी होगी।

थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी का कहना है कि एलिवेटेड ब्रिज बनने से भविष्य में हमें सुविधा होगी लेकिन संबधित कंपनी को निर्माण के दौरान भी व्यापारियों की चिंता करनी चाहिए। संघ इस संबंध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा।