• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ओरछा में आज से शुरू होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली मीटिंग, 400 नेताओं की मौजूदगी में बनेगा पार्टी का रोडमैप

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार से श्रीराम राजा की नगरी ओरछा में शुरू होगी। दो दिवसीय यह बैठक प्रात: नौ बजे से शुरू होगी, जो देर शाम तक चल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 10:56:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 10:57:05 AM (IST)
ओरछा में आज से शुरू होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली मीटिंग, 400 नेताओं की मौजूदगी में बनेगा पार्टी का रोडमैप
ओरछा में आज से शुरू होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली मीटिंग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग आज से शुरू
  2. 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैठक समाप्त होगी
  3. पार्टी में करीब 400 नेतागण होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार से श्रीराम राजा की नगरी ओरछा में शुरू होगी। दो दिवसीय यह बैठक प्रात: नौ बजे से शुरू होगी, जो देर शाम तक चलेगी। 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बैठक समाप्त होगी। बैठक में राजनीतिक एजेंडा पास किया जाएगा। इसमें जेन-जी को साधने के लिए घर-घर संपर्क किए जाने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्म तिथि 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश में शुरूआत और अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पार्टी की पैठ मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडों पर चर्चा कर पास किया जाएगा।

करीब 300 नेतागण होंगे शामिल

बैठक में केंद्रीय मंत्री, कोर समिति, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और मोर्चों के अध्यक्ष सहित लगभग 300 नेतागण शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी व्यापक मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार एवं प्रशिक्षण सहित पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी।


कार्यसमिति में कुल 106 नियमित सदस्य शामिल

कार्यसमिति बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने, उनके बेहतर क्रियान्वयन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 नियमित सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, संगठनात्मक संतुलन और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने के लिए पार्टी ने 41 विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी इस कार्यसमिति का हिस्सा बनाया है।

यह भी पढ़ें- ओरछा में 14 साल बाद BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, PM मोदी की 'मन की बात' से होगी शुरुआत

इस तरह मुख्य सूची और आमंत्रितों को मिलाकर यह संख्या करीब 150 के पास पहुंचती है, लेकिन पदेन सदस्यों (सांसद, विधायक और अन्य) को जोड़ने के बाद पूरी बैठक में करीब 350 से 400 नेताओं की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश कार्य समिति बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार के ऐतिहासिक कामों पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।