• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर दी जान; सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

अवधपुरी थाना क्षेत्र के अमरावत खुर्द में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए (48) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बी...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 11:04:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 11:04:35 PM (IST)
भोपाल में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर दी जान; सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
  2. सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे मुकेश गजभिए
  3. करीब दो महीने से इलाज जारी था, पत्नी ले जा रही थी अस्पताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अवधपुरी थाना क्षेत्र के अमरावत खुर्द में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए (48) ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा था।

गुरुवार सुबह वह अस्पताल जाने वाले थे, लेकिन इसके पहले फांसी लगा ली। अवधपुरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल ले जा रही थीं पत्नी

पुलिस के अनुसार मुकेश अपनी पत्नी डॉ. सारिका के साथ अमरावत खुर्द में रहते थे। उनकी पत्नी बंगरसिया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मेडिकल ऑफिसर हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थीं।


इसी दौरान मुकेश पहली मंजिल स्थित कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक मुकेश बाहर नहीं निकले तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- लव यू... लिखकर महिला हेड कॉन्सटेबल के पति ने भोपाल में किया सुसाइड, नेहरू नगर पुलिस लाइन में पेड़ पर लटका मिला शव

पंखे पर लटका मिला शव

सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो मुकेश पंखे से लटके मिले। उन्होंने कमरे के पर्दे का फंदा बनाया था। पत्नी ने बयान में पुलिस को बताया कि मुकेश सिकल सेल बीमारी से परेशान थे। शंका है कि इसी वजह से उन्होंने फांसी लगाई है।