
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में कार डीलर पर प्रदर्शन और परीक्षण के लिए रखी गई गाड़ी को नई बताकर बेचने का आरोप लगा है। सतना के एक चैरिटेबल ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सतना निवासी 28 वर्षीय मनीषा पंजवानी श्री रामाकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट चलाती हैं। संस्था ने जून के अंतिम सप्ताह में नरेला शंकरी स्थित मीनाल रेसीडेंसी शोरूम से कार खरीदी थी।
वाहन 28 जून को सौंपा गया। चलाने पर उसका व्हील अलाइनमेंट खराब मिला। जांच में कार एक हजार किलोमीटर से अधिक चली हुई पाई गई। मनीषा ने डीलर से शिकायत की तो सर्विस मैनेजर मोहम्मद अब्दुल्ला और विक्रय प्रतिनिधि सुनील रजवाड़े से बातचीत हुई। उन्हें बताया गया कि कार पुणे प्लांट से सड़क मार्ग से भोपाल लाई गई थी, इसलिए उसकी रीडिंग बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में चाचा को फंसाने रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी, फिरौती मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद विक्की सुशिबिने के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीलर कंपनी के मालिक फुलदीप समाधिया पर भी शिकायतकर्ता ने वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना शुरुआती चरण में है। आरोपों से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।