कमरे में बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, 15 दिन पहले ही हुई थी युवक से जान पहचान
लगभग 15 दिन पहले युवती की पहचान मजदूरी करने वाले आदित्य उर्फ राज उर्फ रोहित से हुई थी। इसी बीच गुरुवार शाम सात बजे आदित्य बात करने के बहाने युवती के घर पहुंचा, जहां युवती की बहन भी थी। उसने झांसा देकर युवती को कमरे में बुला लिया और दरवाजा अंदर से बंद कर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Publish Date: Sat, 19 Jul 2025 05:49:05 PM (IST)
Updated Date: Sat, 19 Jul 2025 06:03:18 PM (IST)
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में गुरुवार शाम एक युवती को उसी के घर में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ज्यादती का केस दर्ज कर युवती के परिचित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक दशहरा मैदान के पास 21 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। उसके पिता की मौत के बाद दोनों बहनों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी है।
लगभग 15 दिन पहले युवती की पहचान मजदूरी करने वाले आदित्य उर्फ राज उर्फ रोहित से हुई थी। इसी बीच गुरुवार शाम सात बजे आदित्य बात करने के बहाने युवती के घर पहुंचा, जहां युवती की बहन भी थी।
उसने झांसा देकर युवती को कमरे में बुला लिया और दरवाजा अंदर से बंद कर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।
युवती ने शुक्रवार रात अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपित युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।