रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पुणे से गोरखपुर के बीच हर दिन चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, MP में कई जगह ठहराव
गर्मियों में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन कुल 62 ट्रिप मे ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 03:48:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 04:13:38 PM (IST)
पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन शुरूHighLights
- पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन शुरू
- यह ट्रेन कुल 62 ट्रिप में यात्रियों को सुविधा देगी
- भोपाल मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मियों में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इंडियन रेलवे द्वारा चलाई जा रही गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक चलेगी।
यह ट्रेन कुल 62 ट्रिप में यात्रियों को सुविधा देगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, आरकेएमपी स्टेशन और बीना जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे भोपाल और आसपास के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन संख्या 01415 पुणे से सुबह 6:50 बजे रवाना होकर रात 9:10 बजे इटारसी, 11:15 बजे रानी कमलापति और अगले दिन 1:25 बजे बीना पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:00 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन तड़के 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, ‘नो रूम’ की स्थिति बनी; वेटिंग लिस्ट 100 के पार
ट्रेन का पूरा शेड्यूल
इस ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी शामिल हैं। यह ट्रेन दौंड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, झांसी, कानपुर, लखनऊ और गोंडा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर गर्मियों की छुट्टियों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।