एमपी में छुट्टियों का कैलेंडर जारी... 1 मई से बंद होंगे स्कूल, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की तारीखें भी तय
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 08:50:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 08:59:58 PM (IST)
एमपी में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, AI Generated ImageHighLights
- मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
- दशहरा 21-23 अक्टूबर और दिवाली पर 6-10 नवंबर तक रहेगी स्कूल में छुट्टी
- शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक निर्धारित किया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंत्रालय (वल्लभ भवन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को इस बार 45 दिनों का लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवधि एक माह की रहेगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
आदेश के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई 2026 से 15 जून 2026 तक विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा। वहीं शिक्षकों को एक मई से 31 मई तक की छुट्टी दी गई है। यह निर्णय प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।