भोपाल में इंसानियत शर्मसार, आपसी रंजिश में युवक को नंगा कर पीटा, फिर चेहरे पर की पेशाब
भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते अमानवीयता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां चार बदमाशों ने एक युवक को न केवल बेरहमी से पी ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 12:42:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 01:51:59 PM (IST)
बदमाशों ने युवक को नंगा कर पीटा, फिर चेहरे पर की पेशाब (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- आपसी रंजिश में क्रूरता की हदें पार
- बदमाशों ने युवक को नग्न कर पीटा
- बदमाशों ने युवक के मुंह पर की पेशाब
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते अमानवीयता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चार बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक को न केवल बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे नग्न कर उसके मुंह पर पेशाब भी की। इस जघन्य कृत्य ने शहर की कानून व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से वार
पुलिस के अनुसार, शबरी नगर निवासी 25 वर्षीय सोमवार शाम अपने घर के पास टहल रहा था। तभी क्षेत्र के ही चार बदमाशों- गट्टू, प्रेम, रोहित और दिव्यांश ने उसे घेर लिया। आरोपितों का आरोप था कि युवक उनके विरोधी गुट के अनिकेत से दोस्ती रखता है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपितों ने आवेश में आकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
घटना से पूरी तरह टूट गया पीड़ित
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक को निर्वस्त्र किया और उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, अपमानित करने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर पेशाब भी की गई। इस घटना के बाद पीड़ित शारीरिक चोटों के साथ-साथ मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यशवंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- डिंडौरी में पानी मांगने पर बारातियों को बेरहमी से पीटा, सिर फटने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन लौटा
पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
हनुमानगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और बयानों के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला, अभद्र व्यवहार और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई विवेक शर्मा का कहना है कि आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।