• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

IAS Transfer in MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 20 आईएएस के तबादले, इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े होंगे सीएम के सचिव, नीरज मंडलोई को बड़ा जिम्‍मा

IAS Transfer in MP: प्रदेश सरकार ने देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनते ही शुक्रवार देर रात अपने कार्यालय से ले...और पढ़ें

By vaibhav shridharEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 12:57:26 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 07:26:22 AM (IST)
IAS Transfer in MP: एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 20 आईएएस के तबादले, इंदौर कमिश्नर सुदाम खाड़े होंगे सीएम के सचिव, नीरज मंडलोई को बड़ा जिम्‍मा
मध्‍य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले। चार कलेक्टर बदले, एक का तबादला।

HighLights

  1. अजय कटेसरिया को मिला यूसीसी और पदोन्नति नियम पर काम करने का पुरस्कार, बनाया रतलाम कलेक्टर।
  2. इंदौर के कमिश्नर सुदाम खाडे अब होंगे मुख्यमंत्री के सचिव, भास्कर लक्षकार को इंदौर संभागायुक्त बनाया।
  3. मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी संदीप यादव को जल संसाधन और राघवेंद्र सिंह को वन विभाग का दायित्व।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मंत्रालय और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट की लंबे समय से लगाई जा रही अटकलें को विराम देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अशोक बर्णवाल के मुख्य सचिव बनते ही शुक्रवार देर रात अपने कार्यालय से लेकर मैदानी स्तर तक परिवर्तन कर दिया।

अपने अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई पर विश्वास जताते हुए उन्हें उद्योग के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी दिया है।

इसी विभाग के ऊपर जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने का दायित्व है। इंदौर कमिश्नर सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, वे जनसंपर्क आयुक्त की भूमिका निभा चुके हैं।

वहीं, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) तैयार करने और पदोन्नति नियम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में अहम भूमिका निभाने वाले सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को पुरस्कृत करते हुए रतलाम कलेक्टर बनाया गया है।

अभी तक उद्योग विभाग का जिम्मा संभाल रहे राघवेंद्र सिंह को वन विभाग का दायित्व दिया गया है तो मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल संदीप यादव अब जल संसाधन विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

यह विभाग अभी तक अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा देख रहे थे। चूंकि, वे प्रदेश में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और उनसे कनिष्ठ अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया है इसलिए उन्हें मंत्रालय से विदा करते हुए महानिदेशक प्रशासन अकादमी पदस्थ किया है।


प्रदेश सरकार ने देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी देखेंगे।

सचिन सिन्हा महानिदेशक प्रशासन अकादमी पर अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सचिव जान किंग्सली ए आर को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम को अपर सचिव, केदार सिंह को अपर सचिव लोक निर्मा,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर सिद्धार्थ जैन उप सचिव मुख्यमंत्री और कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम इंदौर हिमांशु प्रजापति को सीईओ जिला पंचायत इंदौर पदस्थ किया है।

प्रमुख सचिव मनीष सिंह अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। ई रमेश कुमार को प्रमुख सचिव नर्मदा घाटी विकास का जिम्मा दिया है।

इन कलेक्टरों को बदला

  • शहडोल कलेक्टर केदार सिंह के स्थान पर निशा सिंह को पदस्थ किया गया है।
  • वह अभी कलेक्टर रतलाम हैं। उनके स्थान पर अजय कटसेरिया को भेजा गया है।
  • हर्षल पंचोली कलेक्टर अनूपपुर को कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पदस्थ किया गया है।
  • उनके स्थान पर अपर आयुक्त उज्जैन रत्नाकर झा को कलेक्टर बनाया है।
  • मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण होंगी। अभी तक यह दायित्व भास्कर लक्षकार कर देख रहे थे, जिन्हें संभागायुक्त इंदौर बनाया है।
  • कलेक्टर आगर मालवा प्रीति यादव के स्थान पर आयुक्त नगर निगम सतना शेर सिंह मीना को पदस्थ किया है। खरगोन कलेक्टर गुरु प्रसाद उप सचिव मुख्य सचिव होंगे।
  • वहीं, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास दिव्यंका सिंह को कलेक्टर मंदसौर बनाया है।