PM मोदी की अपील की अनदेखी पड़ी भारी, भोपाल तलब किए गए रेखा यादव, वीरेंद्र गोयल और पवन पाटीदार, जा सकती है कुर्सी
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार को भी 17 मई को भ ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 10:51:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 10:51:10 PM (IST)
विशाल काफिले और ट्रैफिक जाम पर सख्त हुई भाजपा।HighLights
- विशाल काफिले और ट्रैफिक जाम पर सख्त हुई भाजपा
- महिला आयोग अध्यक्ष समेत कई दिग्गजों को भेजा नोटिस
- काफिला निकालने वाले तीन बड़े नेताओं को किया तलब
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल/डीजल बचाने की अपील को नजरअंदाज कर वाहनों का बड़ा काफिला और स्वागत रैली निकालने के मामले में भाजपा नेताओं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार को भी 17 मई को भोपाल तलब किया गया है। सत्ता-संगठन इन लोगों से जवाब मांगेगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन लोगों की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है।
वाहन रैलियों और शक्ति प्रदर्शन का ब्यौरा
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने ग्वालियर में एक बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया था, जिसमें वे स्वयं थार एसयूवी में सवार होकर समर्थकों के काफिले के साथ चलते दिखे। रेखा यादव, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश महिला आयोग ने छतरपुर में लग्जरी गाड़ियों का एक विशाल काफिला निकाला।
इस वजह से भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर लंबी कतार लग गई और आम जनता को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल 14 मई को स्वयं तो सादगी दिखाने के लिए ई-रिक्शा में बैठे, लेकिन उनके पीछे उनके समर्थकों की गाड़ियों का काफिला चल रहा था।
यह भी पढ़ें- भोजशाला मुक्ति की गाथा: 39 घायल, 2 शहादत और दशकों का इंतजार; 1997 के प्रतिबंध से 2003 के विजय उत्सव तक की पूरी कहानी
अनुशासनहीनता पर सख्त रुख और पूर्व की कार्रवाइयां
संगठन की गाइडलाइन और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने के कारण इन नेताओं को भी अनुशासनहीनता और प्रदर्शन को लेकर जवाब मांगा गया है। इससे पहले कार्यभार ग्रहण करने के लिए सोमवार को राजधानी आए दर्जा मंत्री सौभाग्य सिंह को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अजातशत्रु ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सारे प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के भिंड जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को भी पद से हटा दिया गया है।