• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल जिले में कनक, कंकाली,सफायर व ड्रीम नाम से काटी जा रही थी अवैध कॉलोनियां, चला बुलडोजर

जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखिरिया में भूमि स्वामी व माफिया द्वारा मिलकर बिना किसी अनुमति के खुलेआम अवैध विकसित कर प्लाट बेचे जा रहे हैं।

By Madanmohan malviyaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 09:45:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:50:59 PM (IST)
भोपाल जिले में कनक, कंकाली,सफायर व ड्रीम नाम से काटी जा रही थी अवैध कॉलोनियां, चला बुलडोजर
ग्राम बिलखिरिया में कृषि भूमि पर अवैध कालोिनयों विकसित की जा रहीं थी, जिन पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की - जिला प्रशासन

HighLights

  1. बिलखिरिया में 114 करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि पर चला बुलडोजर
  2. यहां बिना किसी अनुमति के खुलेआम अवैध विकसित कर प्लाट बेचे जा रहे हैं।
  3. लोगों से मोटी रकम तो ली जाती है लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर ठगा जाता है।

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं के नाम पर प्लाट बेचकर मोटी रकम ली जा रही है, लेकिन बाद में उन्हें धोखा दिया जाता है।

ऐसी ही अवैध कालोनियों बिलखिरिया इलाके में कनक,कंकाली, सफायर व ड्रीम फार्म हाउस के नाम से भूमाफिया द्वारा काटी जा रही थी। जिनकी जानकारी मिलते ही करीब 114 करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर तन रहीं अवैध कालोनियों पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार ग्राम बिलखिरिया में भूमि स्वामी व माफिया द्वारा मिलकर बिना किसी अनुमति के खुलेआम अवैध विकसित कर प्लाट बेचे जा रहे हैं।

इनमें लोगों से मोटी रकम तो ली जाती है लेकिन उन्हें सुविधा के नाम पर ठगा जाता है। ऐसी सूचना मिलने पर एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई तो अवैध कालोनियाें में प्लाट बेचे जाने की पुष्टि हुई।

जिसके बाद राजस्व अमले ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर कनक प्रापर्टी नाम से काटी जा रही अवैध कालोनी की पांच एकड़ जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की है।यह जमीन संतोष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश भदौरिया के नाम है, जिसकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई गई है।

यह भी काट रहे थे

बिलखिरिया में राजस्व टीम ने तीन अलग-अलग अवैध कालोनियों के निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की है।जिसमें 16 करोड़ रुपये कीमत वाली मेसर्स बीएमए सोसायटी द्वारा भागीदार मनाीष गोधा की जमीन पर ड्रीम प्रीमियम फार्म लैंड नाम से अवैध कालोनी काट प्लाट बेचे जा रहे थे।इसी तरह अरिहंत गुप्ता मेसर्स कोनक्वेर ग्रुप की जमीन पर सलमान द्वारा सफायर फार्म के नाम से, बजरंग बिल्डर्स संचालक हरिशंकर नामदेव, ब्रजेश मित्तल की जमीन पर कंकाली फार्म हाउस के नाम से अवैध कालोनी विकसित कर प्लाट बेचे जा रहे थे। दोनों जमीनों की अनुमानित कीमत 90 करोड़ रुपये बताई गई है।

शिकायतकर्ता नहीं होने से संशय

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राजस्व अमले द्वारा लगातार अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन एक भी मामले में भूमिस्वामी व अवैध कालोनाइजर पर एफआइआर दर्ज नहीं की जा रही है।इसके पीछे का कारण किसी भी शिकायतकर्ता का नहीं होना बताया जा रहा है, अधिकारियों का तर्क है कि यदि कोई शिकायत करता है तो एफआइआर की जाएगी।