'काजी कैंप में मेट्रो नहीं चाहिए'; भोपाल में ई-रिक्शा पर चढ़कर दिखाया पोस्टर
भोपाल के काजी कैंप में मेट्रो निर्माण में देरी से नाराज रहवासियों ने प्रदर्शन कर परियोजना का विरोध जताया।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 01:52:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 02:35:52 PM (IST)
काजी कैंप में ई-रिक्शा पर खड़े होकर पोस्टर दिखता युवक। सौजन्य : रहवासीHighLights
- काजी कैंप में मेट्रो निर्माण में देरी से नाराजगी
- 'काजी कैंप में मेट्रो नहीं चाहिए' का पोस्टर दिखाया
- रहवासियों ने प्रदर्शन कर परियोजना का विरोध किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया रोड के काजी कैंप में मेट्रो निर्माण में हो रही देरी से अब रहवासियों ने मेट्रो परियोजना का विरोध करना शुरू कर दिया है। रविवार को रहवासियों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर मेट्रो परियोजना के कामकाज पर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ऑटो की छत पर खड़े होकर ''काजी कैंप में मेट्रो नहीं चाहिए'' लिखा पोस्टर दिखाता नजर आया।
निर्माण कार्य से यातायात प्रभावित
दरअसल, सिंधी कालोनी से काजी कैंप होते हुए डीआईजी बंगला तक मेट्रो के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में मकान तोड़े गए हैं। निर्माण कार्य के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा प्रभावित है। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है।
इससे लोग काजी कैंप क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन बनाने का पहले से ही विरोध कर रहे हैं। हालांकि, मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चलता रहा, लेकिन काम की धीमी गति से रहवासी परेशानी हो रहे हैं। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
काम में तेजी लाने की मांग
यही वजह रही कि रविवार को एक व्यक्ति ई-रिक्शा की छत पर खड़ा होकर ''काजी कैंप में मेट्रो नहीं चाहिए'' लिखा पोस्टर दिखाता नजर आया। लोगों का कहना है कि काम में तेजी लाकर निर्माण जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें रोजाना की मुश्किलों से राहत मिल सके।