• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में MBBS बॉन्ड डॉक्टरों के लिए 100 विकल्पों की च्वाइस भरना जरूरी; नहीं चुनने पर सरकार तय करेगी पोस्टिंग

बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों को ऑनलाइन काउंसलिंग में 100 स्थानों की पसंद भरनी होगी, नहीं तो सरकार उपलब्धता के आधार पर पोस्टिंग करेगी।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 11:19:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 11:19:10 PM (IST)
MP में MBBS बॉन्ड डॉक्टरों के लिए 100 विकल्पों की च्वाइस भरना जरूरी; नहीं चुनने पर सरकार तय करेगी पोस्टिंग
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. डॉक्टरों को 100 जगहों की च्वाइस जरूरी
  2. 21 से 31 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग
  3. ज्वाइन नहीं किया तो जमा करना होगी बांड राशि

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में अब बांड वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 100 जगहों की पसंद भरना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो सरकार स्वयं उनकी पोस्टिंग अपनी उपलब्धता के आधार पर करेगी।

संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल पसंद भरने से पोस्टिंग सुनिश्चित नहीं होगी। पदों की उपलब्धता और शासन की आवश्यकता के आधार पर ही पदस्थापना की जाएगी।

दोबारा नहीं मिलेगा मौका

एक बार आदेश जारी होने के बाद ट्रांसफर या बदलाव का कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। यदि कोई डॉक्टर निर्धारित समयसीमा में अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर ज्वाइन नहीं करता है तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

ऐसे डॉक्टरों को बांड की पूरी राशि जमा करने के बाद ही बांड से मुक्त किया जाएगा। वहीं, जो डॉक्टर समय पर च्वाइस नहीं भरेंगे, उन्हें विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार कहीं भी पदस्थ कर देगा।

यह भी पढ़ें- 60 लाख लेकर भांजे ने थमा दी फर्जी रसीद : MBBS छात्र को परीक्षा से रोका तो खुला राज,भोपाल में एफआईआर दर्ज

21 से 31 अगस्त तक मौका

मेडिकल कॉलेजों से पास हुए एमबीबीएस बांड डॉक्टरों की सरकारी पदस्थापना के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। संचालनालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन डॉक्टरों के नियुक्ति आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, वे 21 अगस्त शाम छह बजे से 31 अगस्त रात 12 बजे तक पोर्टल पर अपनी पसंद भर सकते हैं।

विभाग ने सभी पात्र डॉक्टरों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड भेजना शुरू कर दिया है। पोर्टल पर लागिन करने के बाद डॉक्टर अपना नाम, नंबर और प्रोविजनल मेरिट क्रमांक देख सकेंगे। यदि कोई गलती है तो रिमार्क कालम में लिखकर अपने मेडिकल कॉलेज के डीन के माध्यम से सुधार करा सकते हैं।


डीन को 31 अगस्त दोपहर तीन बजे तक सुधार की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।