• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 14 IPS अफसरों का प्रभार दूसरे अफसरों को सौंपा, मिड कैरियर ट्रेनिंग के चलते जारी किए आदेश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शैलेंद्र सिंह चौहान सहित प्रशिक्षण में गए प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों की जगह अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 12:48:27 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 12:48:27 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में 14 IPS अफसरों का प्रभार दूसरे अफसरों को सौंपा, मिड कैरियर ट्रेनिंग के चलते जारी किए आदेश
ग्वालियर, रायसेन- बड़वानी सहित कई जिलों के SP बदले।

HighLights

  1. ग्वालियर, रायसेन- बड़वानी सहित कई जिलों के SP बदले
  2. ट्रेनिंग के चलते पुलिस मुख्यालय ने जारी किए प्रभार आदेश
  3. सरदार वल्लभभाई पटेल अकादमी में एमसीटीपी फेज-3 शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शैलेंद्र सिंह चौहान सहित प्रशिक्षण में गए प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों की जगह अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) फेज-3 में शामिल होंगे। इस अवधि में उनके कामकाज की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को दी गई है।

भोपाल, शहडोल और ग्वालियर में वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान की जगह यह जिम्मा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम एवं मुख्यालय मोनिका शुक्ला और विवेक सिंह डीआईजी शहडोल रेंज की जगह संजय कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक शहडोल को सौंपा गया है। इसी प्रकार 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा के स्थान पर 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह को जिम्मेदारी मिली है।


ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का काम 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के सेनानी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी देखेंगी। मप्र पुलिस अकादमी भौंरी के उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव की जगह पीटीएस भौंरी की एसपी रश्मि पांडेय को जिम्मा दिया गया है।

रायसेन, बड़वानी, आगर मालवा और अनूपपुर सहित कई जिलों में कमान बदली

रायसेन एसपी आशुतोष के स्थान पर एसपी रेल भोपाल अंकित जायसवाल, भोपाल जोन-2 के डीसीपी विकास कुमार सहवाल के स्थान पर जोन-3 के डीसीपी आयुष गुप्ता और पुलिस मुख्यालय में एआईजी मनीष खत्री की जगह हेलेन सोनाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के स्थान पर सिद्धार्थ चौधरी को काम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्कूलों के समय में बदलाव की छूट, DEO ने जारी किए निर्देश, रैली के चलते लिया फैसला

बड़वानी एसपी पद्म विलोचन शुक्ला की जगह विनोद कुमार सिंह, आगर मालवा एसपी दिलीप कुमार सोनी की जगह दीपक कुमार शुक्ला और अनूपपुर एसपी विक्रांत मुराब की जगह अंकित सोनी जिम्मेदारी संभालेंगे। मऊगंज एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के स्थान पर मनोहर सिंह मंडलोई और डिंडोरी एसपी आशीष खरे की जगह 36वीं वाहिनी के सेनानी सुनील तिवारी को जिम्मा दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।