• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

साधारण डाक की भी होगी स्पीड पोस्ट जैसी ट्रैकिंग, डाक विभाग ने शुरू की बारकोड व्यवस्था, चिट्ठी-पार्सल गुम होने या लेट होने की टेंशन खत्म

अब अंतरदेशीय पत्र अथवा साधारण डाक से पार्सल भेजने के बाद उसके गंतव्य तक पहुंचने की चिंता कम होगी।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 09:41:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 09:42:04 PM (IST)
साधारण डाक की भी होगी स्पीड पोस्ट जैसी ट्रैकिंग, डाक विभाग ने शुरू की बारकोड व्यवस्था, चिट्ठी-पार्सल गुम होने या लेट होने की टेंशन खत्म
साधारण डाक की भी होगी स्पीड पोस्ट जैसी ट्रैकिंग

HighLights

  1. डाक विभाग ने साधारण डाक के लिए भी बारकोड आधारित ट्रैकिंग सुविधा शुरू की
  2. अब सामान्य पत्र, अंतर्देशीय पत्र, बुक पोस्ट और छोटे पार्सल की भी निगरानी हो सकेगी
  3. हर स्तर पर डाक स्कैन होगी, उपभोक्ता डाकघर से स्थिति की जानकारी ले सकेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अब अंतरदेशीय पत्र अथवा साधारण डाक से पार्सल भेजने के बाद उसके गंतव्य तक पहुंचने की चिंता कम होगी। डाक विभाग ने साधारण डाक के लिए भी बारकोड आधारित ट्रैकिंग सुविधा शुरू कर दी है। इससे सामान्य पत्र, अंतर्देशीय पत्र, बुक पोस्ट, प्रिंटेड बुक्स और छोटे पार्सल की निगरानी की जा सकेगी।

इन सेवाओं को भी ट्रैकिंग के दायरे में लाया गया है

अब तक भेजी गई डाक को ट्रैक करने की सुविधा केवल स्पीड पोस्ट और अन्य रजिस्टर्ड डाक सेवाओं तक सीमित थी। साधारण डाक भेजने वालों को विलंब होने या डाक गुम होने की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस स्थिति में सुधार के लिए अब इन सेवाओं को भी ट्रैकिंग के दायरे में लाया गया है।


एक यूनिक बारकोड लगाया जाएगा

नई व्यवस्था के तहत डाकघर में चिट्ठी या लिफाफा पहुंचते ही उस पर एक यूनिक बारकोड लगाया जाएगा। इसे सिस्टम में दर्ज किया जाएगा। इसके बाद डाक जिस भी डाकघर से होकर गुजरेगी, वहां उसे स्कैन कर सिस्टम में अपडेट किया जाएगा। इससे डाक की पूरी आवाजाही रिकॉर्ड होती रहेगी और उसके गुम होने या अनावश्यक विलंब की संभावना काफी कम हो जाएगी। उपभोक्ता डाकघर पहुंचकर अपनी डाक की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेगा।

प्रदेश में हर महीने करीब 7 से 7.5 लाख साधारण डाक एक स्थान से दूसरे स्थान भेजी जाती है। इन्हें एकत्र करने के लिए केवल भोपाल शहर में ही 169 पत्र पेटियां स्थापित हैं। इसके अलावा अन्य शहरों और डाकघरों के बाहर भी डाक विभाग ने पत्र पेटियां लगाई हैं।

इनका कहना है

असिस्टेंट डायरेक्टर, मेल मॉनिटरिंग यूनिट आशुतोष साहू ने बताया कि नई व्यवस्था में लगाए गए यूनिक बारकोड से यह पता रहेगा कि संबंधित पत्र या पार्सल किस चरण में है, किस डाकघर तक पहुंच चुका है और उसके गंतव्य तक पहुंचने की संभावित स्थिति क्या है। इस सुविधा के लिए उपभोक्ताओं से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल के व्यापम चौराहे पर कार को टक्कर मार भागा ट्राला चालक, 10 घंटे लगा रहा जाम, 4 महीनों में 83 मौतों ने बढ़ाई चिंता