नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: रेलवे प्रशासन ने रीवा-सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन जून 2026 तक विस्तारित कर दिया है। अब यह ट्रेन रीवा से प्रत्येक गुरुवार 26 जून 2026 तक तथा मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से प्रत्येक शुक्रवार 27 जून 2026 तक चलेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और दादर स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 1 एसी टू टियर, 4 एसी थ्री टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या एनटीईएस ऐप (NTES App) पर जानकारी देखने का अनुरोध किया है।