इंदौर से रायपुर जा रही उड़ान डायवर्ट होकर भोपाल में लैंड
शाम करीब 7.15 बजे उड़ान ने एटीसी से यहां लैंड होने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद उड़ान को सुरक्षित लैंड कराया गया ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 12:42:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 12:45:46 AM (IST)
इंडिगो विमान, फाइल फोटो।नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो की एक उड़ान बुधवार रात को अचानक डायवर्ट होकर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
शाम करीब 7.15 बजे उड़ान ने एटीसी से यहां लैंड होने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद उड़ान को सुरक्षित लैंड कराया गया।
बताया जाता है कि रायपुर का मौसम खराब होने के कारण विमान को रायपुर नहीं आने की सलाह दी गई थी, इस कारण इसे भोपाल में लैंड कराया गया। करीब एक घंटे तक विमान मिड रनवे पर खड़ा रहा।
रायपुर का मौसम ठीक होने की सूचना मिलने के बाद विमान वापस रायपुर के लिए टेकआफ हुआ। इस दौरान यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करने को कहा गया।