Indore: नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लूट करने वाले फरार दो आरोपित गिरफ्तार
कार्रवाई न करने के एवज में ट्रेडिंग अकाउंट से 5773 यूएसडीटी (भारतीय मुद्रा में कीमत करीबन 5,12,000/- रुपये) अन्य खातों में ट्रांसफर करवा लिए और एक मोब...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 09:02:34 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 09:04:48 PM (IST)
आरोपित गिरफ्तारनईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी एवं टीम के सदस्य बनकर लूट करने के मामले में फरार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने फरियादी से करीब 5 लाख रुपये के यूएसडीटी एवं मोबाइल लूटा था। इस मामले में पूर्व में भी अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक स्नेह परमार निवासी द्वारिकापुरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपितों ने नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर में जबरन प्रवेश किया और मारपीट की। फरियादी और उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर लसुड़िया क्षेत्र में ले गए, जहां उन्हें डराया-धमकाया गया कि वे फ्राॅड का काम करते हैं।
कार्रवाई न करने के एवज में ट्रेडिंग अकाउंट से 5773 यूएसडीटी (भारतीय मुद्रा में कीमत करीबन 5,12,000/- रुपये) अन्य खातों में ट्रांसफर करवा लिए और एक मोबाइल भी लूट लिया था।
इसके बाद भी आरोपितों द्वारा और राशि की मांग की जा रही थी। शुक्रवार को आरोपित अभिषेक रायकवार निवासी चालीसा हिल व्यू कालोनी (सागर) और रोहित चडार निवासी तिली (सागर) को गिरफ्तार किया है।
अभिषेक ट्रेडिंग का काम करता है, वहीं रोहित कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले आरोपित दीपक तिवारी निवासी हीरानगर, नीरज तिवारी निवासी हीरानगर, अमन लखिया निवासी स्कीम नं. 54 और नितिन लोधी निवासी सदर बाजार को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपितों तक
- पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पूर्व में आरोपितों के बैंक खाते फ्रीज कराए गए थे।
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पूर्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
- प्रकरण की कड़ियों को जोड़ते हुए दो और मुख्य आरोपितों को सागर से गिरफ्तार किया है।
- आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे इस गिरोह के साथ मिलकर फरियादी पर नजर रख रहे थे।
- और उन्हें उसकी क्रिप्टो ट्रेडिंग व मुनाफे की जानकारी थी, जिसके बाद मोटी रकम वसूलने की नियत से वारदात की साजिश रची थी।