• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्योहारों से ठीक पहले महंगाई की मार: शक्कर 25% महंगी, तुअर-चना दाल के दाम उछले; बिगड़ गया आम आदमी का बजट

त्योहारी सीजन के ठीक पहले अचानक खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड रहा है। भोजन की थाली का खर्च बढ़ गया है।

By dilip mangtaniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 11:56:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 12:23:29 PM (IST)
त्योहारों से ठीक पहले महंगाई की मार: शक्कर 25% महंगी, तुअर-चना दाल के दाम उछले; बिगड़ गया आम आदमी का बजट
त्यौहारी सीजन के ठीक पहले अचानक बढ़े दाम खाद्य पदार्थों के दाम

HighLights

  1. त्यौहारी सीजन के ठीक पहले अचानक बढ़े दाम खाद्य पदार्थों के दाम
  2. शक्कर 25% तक महंगी, तुअर-चना दाल के दाम भी उछले
  3. मिठाइयों पर भी मंडराया जेब ढीली होने का खतरा

दिलीप मंगतानी, भोपाल। त्योहारी सीजन के ठीक पहले अचानक खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड रहा है। भोजन की थाली का खर्च बढ़ गया है। त्यौहारी सीजन में मिठाई भी महंगी हो सकती है। शक्कर, तुवर (अरहर) और चने की दाल के बढ़ते दाम का असर अब हर घर की रसोई पर दिखाई देने लगा है। चावल, सोयाबीन तेल, बेसन एवं मैदा आदि के दाम भी बढ़े हैं। चाय, दाल, मिठाइयों और नाश्ते की कई चीजों की लागत बढ़ गई है। इसका सीधा असर आम लोगों के मासिक बजट पर पड़ रहा है।

व्यापारियों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले त्योहारों में मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। पिछले एक माह में शक्कर के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं। जानकारों के अनुसार शक्कर की कीमतें बढ़ने की कई वजहें हैं। पिछले साल की तुलना में बाजार में उपलब्ध स्टाक कम है। वहीं मांग लगातार बनी हुई है। इसके अलावा सरकार की इथेनाल नीति के तहत गन्ने का एक हिस्सा इथेनाल बनाने में भी उपयोग हो रहा है। हालांकि केवल इथेनाल की वजह से ही शक्कर महंगी नहीं हुई है। कम स्टाक, बढ़ती मांग और आपूर्ति पर दबाव भी कीमतें बढ़ने के प्रमुख कारण हैं।


त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए व्यापारियों पर चीनी के स्टाक की सीमा भी तय की है, ताकि बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके।दालों ने बढ़ाया दिया खर्चकुछ दिनों में तुवर दाल के साथ-साथ चने की दाल के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। दालों के उत्पादन और आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के कारण इनके भाव ऊंचे बने हुए हैं। तुवर दाल जहां रोजाना के भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, वहीं चने की दाल का उपयोग दाल के अलावा बेसन, नमकीन, लड्डू, मिठाइयों और कई अन्य खाद्य पदार्थों में होता है। ऐसे में चने की दाल महंगी होने से इन उत्पादों की लागत भी बढ़ रही है।

मिठाई कारोबारियों का कहना है कि शक्कर और चने की दाल दोनों महंगी होने से बेसन के लड्डू, मोतीचूर लड्डू, मैसूर पाक, बर्फी और अन्य मिठाइयों की लागत बढ़ गई है। यदि कच्चे माल के दाम कम नहीं हुए तो रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- रसोई पर महंगाई की मार... 230 रुपये तक पहुंच सकता है सरसों का तेल, बजट बिगड़ने से आम जनता परेशान

गंभीरता से निगरानी रखी जाए

शक्कर की उपलब्धता कम होने और इथेनाल नीति से भाव पर असर पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि चावल, आटा और मैदा जैसे रोजमर्रा के प्रमुख सफेद खाद्य पदार्थों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता की स्थिति पर गंभीरता से निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि बढ़ती खाद्य महंगाई का बोझ आम उपभोक्ताओं पर कम किया जा सके।- विवेक साहू, महामंत्री भोपाल किराना व्यापारी महासंघ।

लगातार बढ़ रहे हैं दाम

शक्कर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। थोक बाजार में रोज बढ़ोतरी होने से फुटकर व्यापारी परेशान हैं। आम आदमी पर भी महंगाई को बोझ बढ़ गया है। तुअर दाल, चना दाल एवं बेसन हर घर के उपयोग की वस्तु है। इनके दाम अचानक बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। कारोबार भी कम हो गया है।- रवि टेकवानी, फुटकर किराना व्यापारी।

भोपाल में शक्कर, दाल के दाम

जिंस थोक भाव फुटकर भाव

शक्कर 51 से 51 रु 54 से 55 रु

अरहर दाल 110 से 115 रु 120 से 130 रु

चना दाल 72 से 75 रु 80 से 85 रु

मैदा 38 से 40 रु 42 से 46 रू

नोट- भाव किराना व्यापारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति किलो में।