इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, महिला को जबरन स्कूटी पर बैठाया फिर होटल में की दरिंदगी, आरोपी हारिस खान पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश के भोपाल में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने बाद में घर आकर अपने फैमिली को पूरी ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 11:01:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 11:01:21 AM (IST)
भोपाल में मिलने के बहाने बुलाकर महिला से होटल में दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित हारिस खान ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाकर उसके ही दोपहिया वाहन से ले जाकर एक होटल में घटना की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवारा थानाप्रभारी अजय सोनी ने बताया कि डीआईजी बंगला निवासी हारिस खान की दो माह पहले पीड़िता से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे, जब महिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखकर लौट रही थी, तब हारिस ने उसे बात करने के बहाने मनोहर डेयरी के पास बुलाया। वहां आरोपित ने महिला से बात करने के बहाने और उसे जबरन उसी की स्कूटी पर बैठाकर हमीदिया रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां कमरे में आरोपित ने महिला के साथ गलत काम किया और उसे करीब तीन घंटे तक रोके रखा।
महिला ने घर जाकर परिवार को बताई पूरी बात
इस दौरान महिला के स्वजन लगातार महिला को फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2:30 बजे घर पहुंचने पर पीड़िता ने स्वजनों को आपबीती सुनाई। शुरुआत में महिला के स्वजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई थी, हालांकि महिला के बयानों के ऐसा कुछ नहीं बताया , उसके बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- 'मुंह खोला तो जान से मार दूंगा...', ग्वालियर में आठवीं की छात्रा से सहपाठी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म
मंगलवारा थाना टीआई अजय सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित मंडी में काम करता है और फिलहाल उसका मोबाइल बंद है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।