• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में तीसरे दिन इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, सरकार ने 50% स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग मानी, अब मिलेंगे 21,500 रुपये

मध्य प्रदेश सरकार ने 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नया स्टाइपेंड 21,500 रुपये प्रतिमाह होगा।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 04:26:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 04:29:42 PM (IST)
भोपाल में तीसरे दिन इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, सरकार ने 50% स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग मानी, अब मिलेंगे 21,500 रुपये
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से इंटर्न डॉक्टर का प्रतिनिधि मंडल मिला। फोटो- आयोजक

HighLights

  1. सरकार द्वारा स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की गई
  2. इंटर्न डॉक्टरों ने तीन दिन से जारी आंदोलन समाप्त किया
  3. अब 14,337 से बढ़कर 21,500 रुपये मिलेगें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों की मांग सरकार ने मान ली है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में इंटर्न डॉक्टरों के मासिक स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की।

अब इंटर्न डॉक्टरों को 21,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

वहीं, आंदोलन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की घटना के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम गठित की गई है। सरकार ने घायल छात्रों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।


मुख्यमंत्री दुबई से लगातार संपर्क में रहे

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि इंटर्न डॉक्टरों, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इसमें इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर चर्चा के बाद सरकार ने स्टाइपेंड में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई से लगातार संपर्क में रहे और छात्रों के हित में निर्णय लिया गया। सरकार डॉक्टरों को प्रदेश की बड़ी ताकत मानती है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है।

छात्रों पर बल प्रयोग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण

शुक्ल ने आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। घटना में घायल छात्रों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस निकले इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन, पुलिस से झड़प

तीन दिन के आंदोलन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

इंटर्न डॉक्टर पिछले तीन दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ा प्रदर्शन किया गया था। आंदोलन का असर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं पर भी पड़ा।

बुधवार को हमीदिया अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक बंद रही। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। किडनी और लिवर के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बुधवार को सिर्फ दो ऑपरेशन हुए, जबकि सामान्य दिनों में 40 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।

14,337 रुपये से बढ़कर 21,500 रुपये हुआ स्टाइपेंड

अब तक प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा था। प्रदर्शनकारी डॉक्टर इसे बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने फिलहाल इसमें 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद नया स्टाइपेंड 21,500 रुपये प्रतिमाह होगा।

सरकार की घोषणा के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया।