• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

करीना कपूर के शाही पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन आया सामने, कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा दिवाली के मौके पर पहने गए भोपाल के शाही परिवार के पुश्तैनी पेंडेंट पर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और सामाजिक मोड़ ले चुका है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 10:56:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 10:56:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
करीना कपूर के शाही पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन आया सामने, कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं
करीना कपूर के शाही पेंडेंट विवाद में हिंदू संगठन आया सामने

HighLights

  1. दीवाली पर पहने गए शाही पेंडेंट को लेकर करीना को मिला कानूनी नोटिस
  2. हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच उतरे करीना के समर्थन में
  3. कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने की पोस्ट हटाने व सार्वजनिक माफी की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा दिवाली के मौके पर पहने गए भोपाल के शाही परिवार के पुश्तैनी पेंडेंट पर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और सामाजिक मोड़ ले चुका है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज द्वारा करीना को कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद अब हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए हैं।

माफी मांगने की जरूरत नहीं, दिल के करीब पहना जाता है पेंडेंट

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि करीना को किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। पेंडेंट गले में दिल के करीब पहना जाता है, न कि किसी अपमानजनक स्थान पर। तिवारी ने कहा कि चूंकि करीना ने इसे दीवाली पर पहना, इसलिए कुछ लोगों को आपत्ति हो रही है। पूर्व भोपाल शाही परिवार की बहू होने के नाते उन्हें अपनी सास के परिवार की पैतृक विरासत और आभूषण पहनने का पूरा अधिकार है।


क्या है पूरा विवाद: कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा है कानूनी नोटिस

गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हफीज ने वकील के माध्यम से भोपाल कोर्ट से करीना को नोटिस भेजा है। हफीज का दावा है कि शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम द्वारा इबादत के लिए बनवाए गए इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, जिसे फैशन के रूप में दिखाना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... आयुष महाविद्यालयों के 11 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।