• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को मकान खाली कराने की धमकी; डीजीपी के निर्देश पर एक्शन, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

निशातपुरा पुलिस ने धमकी देने में शामिल संदिग्धों को चिह्नित कर थाने लाकर पूछताछ शुरू की और स्थानीय लोगों को सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी।

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 04:20:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 04:20:54 PM (IST)
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को मकान खाली कराने की धमकी; डीजीपी के निर्देश पर एक्शन, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
फाइल फोटो।

HighLights

  1. कश्मीरी छात्रों को डराने-धमकाने का मामला
  2. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विवाद सुलझ गया
  3. जेकेएसए ने डीजीपी से मांगी छात्रों की सुरक्षा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे दो कश्मीरी छात्रों को डराने-धमकाने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) और पुलिस के समय पर किए गए हस्तक्षेप से विवाद को सुलझा लिया गया है।

ये छात्र प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं।

असामाजिक तत्वों ने धमकाया

पीड़ित छात्रों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके कश्मीरी और विशेष वर्ग के होने पर आपत्ति जताई। आरोपियों ने मकान मालिक को भी चेतावनी दी कि यदि छात्रों को तुरंत बेदखल नहीं किया गया, तो वे जबरन घर में घुसकर उन्हें बाहर फेंक देंगे।


यह भी पढ़ें- एमपी ATS का बड़ा खुलासा, देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार नईम और फराज ने एक दूसरे को दी थीं कट्टरपंथी विचारों से जुड़ी 225 से अधिक किताबें

जेकेएसए ने मप्र पुलिस से किया संपर्क

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर सुरक्षा की गुहार लगाई।

डीजीपी ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में निशातपुरा पुलिस और एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

धमकी देने में शामिल संदिग्धों को चिह्नित कर पुलिस थाने लाया गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई। स्थानीय निवासियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने की हिदायत दी गई।