• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बेखौफ बदमाशों का तांडव... नाइट वॉक पर निकले युवक के गले से सोने की चेन झपटकर भागे बाइक सवार

कोलार रोड पर सीआई चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाश पैदल टहल रहे युवक के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से युवक संभल भी नहीं पाया।

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:33:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:33:52 PM (IST)
भोपाल में बेखौफ बदमाशों का तांडव... नाइट वॉक पर निकले युवक के गले से सोने की चेन झपटकर भागे बाइक सवार
भोपाल में बेखौफ बदमाशों का तांडव (AI Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार रोड पर सीआई चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाश पैदल टहल रहे युवक के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से युवक संभल भी नहीं पाया। पीड़ित की शिकायत पर कोलार पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार रात टहलने निकले थे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी

पुलिस के अनुसार अंकित श्रीवास्तव कोलार क्षेत्र में रहते हैं और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान सीआई चौराहे के पास दो युवक उनके नजदीक पहुंचे और गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले।


कोलार थाने में मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी और कोलार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।