• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा

मध्य प्रदेश सरकार ने पांच साल बाद बस किराए में 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी। नई दरें तत्काल लागू हो गईं। साधारण बस का न्यूनतम किराया अब 10 रुपये होगा।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 09:09:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 09:11:59 PM (IST)
मध्य प्रदेश में बस का 60 प्रतिशत तक बढ़ा किराया , 5 साल बाद सरकार ने बढ़ाईं नई दरें, जानिए कितना देना होगा
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. पांच साल बाद बस किराए में 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।
  2. साधारण बस किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया।
  3. न्यूनतम बस किराया सात से बढ़ाकर दस रुपये किया।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। राज्य सरकार ने यात्री बसों का किराया कम से कम 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। साधारण बसों में प्रति किलोमीटर अभी सवा रुपये किराया था, जिसे बढ़ाकर दो रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है जो पहले सात रुपये थे।

पांच वर्ष बाद किराये में वृद्धि

  • पांच वर्ष बाद किराये में वृद्धि की गई है। बिना एसी वाली डीलक्स बसों का किराया सामान्य बसों से 25 प्रतिशत और एसी डीलक्स बस का 50 प्रतिशत अधिक होगा। सर्वाधिक किराया सुपर लग्जरी कोच (एसी) का रखा गया है जो सामान्य बसों से 75 प्रतिशत अधिक है।

  • हालांकि, ऐसी बसों की संख्या बहुत कम होती है। डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर कोई अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। इसके पहले 20 अप्रैल, 2021 को किराये में बढ़ोतरी की गई थी।
  • बस आपरेटरों की चेतावनी और अधिसूचना जारी

    • बस आपरेटरों के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से किराया वृद्धि सहित सात मांगों को लेकर सात अगस्त की रात 12 बजे से आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके पहले ही सरकार ने बुधवार को किराया बढ़ाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही किराये में वृद्धि प्रभावी हो गई है।

  • बस आपरेटर संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अन्य मांगों के संबंध में अभी सरकार से बातचीत चल रही है। मांगें नहीं मानी तो आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। किराया वृद्धि को लेकर प्राइम रूट बस आनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से चल रही मांग को मान लिया है। वर्ष 2021 में किराया बढ़ा था तब डीजल 79 रुपये लीटर था, अब 100 रुपये हो गया है।
  • विभिन्न श्रेणी के किराये में अधिकतम बढ़ोतरी इस प्रकार होगी

    • साधारण बस का किराया - दो रुपये प्रति किलोमीटर, न्यूनतम 10 रुपये।
    • रात्रि बस सेवा - सामान्य किराये से 10 प्रतिशत अधिक।
    • डीलक्स बस (नान एसी) - सामान्य किराये से 25 प्रतिशत अधिक।
    • स्लीपर बस -सामान्य किराये से 40 प्रतिशत अधिक।
    • डीलक्स बस (एसी)- सामान्य किराये से 50 प्रतिशत अधिक।
    • सुपर लग्जरी कोच (एसी): सामान्य किराये से 75 प्रतिशत अधिक।

    सुगम परिवहन सेवा के संचालन के पहले की बढ़ोतरी

    • राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत निजी बसों को अनुबंधित कर अपने नियंत्रण में चिह्नित मार्गों पर संचालित करने जा रही है। एक माह के भीतर यह सेवा प्रारंभ करने की तैयारी है। किराया अच्छा होने की स्थिति में ही निजी बस संचालक अनुबंध के लिए आगे आएंगे।
    • दरअसल, इस सेवा में बस संचालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठा पाएंगे न ही किराये में किसी तरह की चोरी हो पाएगी। सीसीटीवी कैमरे और अन्य तरीके से राज्य परिवहन प्राधिकरण खुद इसकी निगरानी करेगा। बता दें, इस सेवा की शुरुआत सबसे पहले इंदौर से होनी है। इसके लिए 40 मार्ग अधिसूचित किए जा चुके हैं।

    भोपाल से इंदौर का इतना लगेगा किराया

    • साधारण बस - 360 रुपये
    • बिना एसी डीलक्स बस -- 425 रुपये
    • एसी डीलक्स बस - 540
    • स्लीपर बस - 504 रुपये
    • रात्रिकालीन बस (रात नौ से सुबह छह बजे तक चलने वाली) - 396 रुपये

    (नोट- दूरी 180 किमी के आधार पर)

    यह भी पढ़ें- एमपी में बस सफर होगा महंगा, किराये में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी, इसी माह जारी होगी अधिसूचना