• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक के लिए रिश्वत लेते रिटायर्ड इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम भोपाल ने नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के इशारे पर एक लाख की रिश्वत लेते हुए सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को रंग...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:58:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 09:03:01 PM (IST)
भोपाल लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक के लिए रिश्वत लेते रिटायर्ड इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार
नापतौल विभाग का रिटायर्ड इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. नापतौल विभाग का प्रभारी उप नियंत्रक एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  2. इंडियन कॉफी हाउस के सामने लोकायुक्त ने बिछाया था जाल
  3. पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर लोकायुक्त ने नापतौल विभाग के बड़े रैकेट को दबोचा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लोकायुक्त टीम भोपाल ने नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के इशारे पर एक लाख की रिश्वत लेते हुए सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल को रंगे हाथ धर दबोचा। यह कार्रवाई बोर्ड आफिस चौराहे के पास स्थित इंडियन काफी हाउस के सामने, मुख्य मार्ग एमपी नगर में की गई। लोकायुक्त के डीएसपी वीरेंद्र सिंह के अनुसार,शिकायतकर्ता अमित सिंह बघेल (संचालक, बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप, एमपी नगर जोन-2) के पेट्रोल पंप पर संचालित मशीनों की जांच नापतौल विभाग द्वारा की गई थी।

जांच के दौरान प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने पंप के तीन नोजल बंद कर दिए थे और एक विभागीय प्रकरण बना दिया था। इस केस के निराकरण करने, पेट्रोल/डीजल डिस्पेंसर (मशीनों) की वैधानिक जांच और दोबारा सत्यापन करने के एवज में प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन द्वारा आवेदक से चार लाख की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर आवेदक अमित सिंह बघेल ने 24 जून को लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार से लिखित शिकायत की।


शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक विशेष दल का गठन किया और ट्रैप की योजना बनाई। जिसके तहत, 2 जुलाई को आरोपित नासिमुद्दीन के कहने पर सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि लेने बोर्ड आफिस चौराहे के पास पहुंचा। जैसे ही हरिप्रसाद पटेल ने आवेदक से रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, वैसे ही वहां सादे कपड़ों में मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें- किश्तों में रिश्वत ले रहे थे बिजली विभाग के बड़े साहब, ₹25 हजार की दूसरी किस्त लेते 2 इंजीनियरों को EOW ने दबोचा

रिटायर्ड कर्मचारी को बना रखा था दलाल

नसीमुद्दीन प्रभारी उप नियंत्रक एवं निरीक्षक नाप तौल ने हरिप्रसाद पटेल सेवनिवृत्त निरीक्षक को अपना दलाल बना रखा था। उनके ही माध्यम से यह इस तरह से रिश्वत की रकम लेते थे। लोकायुक्त जांच कर रही है। इस तरह से वह और कितने लोगों को इसी तरह से अपना शिकार बना चुका है।